Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

समाजवादी पार्टी आतंक और गुंडागर्दी’’ लोगों की पहचानः भाजपा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तारीखों का जल्द ऐलान हो सकता है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच चुनावी घमासान भी तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के शासन में असामाजिक तत्व भाग रहे हैं।

07:59 PM Jan 01, 2022 IST | Desk Team

भाजपा और सपा के बीच हाल में कुछ व्यापारियों पर उनके कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर छापेमारी के बीच, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘‘रेड अलर्ट’’ में शामिल लोग ‘‘इत्र की दुर्गंध’’ से बहुत शर्मसार हैं और उन्हें अपना चेहरा दिखाने में शर्मिंदगी महसूस होती है। सपा के सदस्य लाल टोपी पहनते हैं और भाजपा सत्ता में रहने के दौरान कुछ अपराधियों को कथित रूप से संरक्षण देने के लिए सपा की आलोचना करने के वास्ते अक्सर ‘‘रेड अलर्ट’’ के तंज का इस्तेमाल करती है।
प्रधान ने ट्वीट कर सपा नेता अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘आतंक और गुंडागर्दी’’ इन लोगों की पहचान है। वह आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी हैं। प्रधान ने कहा कि भाजपा ने लोगों का विश्वास जीतने के लिए ‘‘जन विश्वास’’ यात्रा निकाली है। सपा ने हाल में अपने कुछ सदस्यों को उनकी कथित गुंडागर्दी के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
Advertisement
Next Article