Samay Raina का कश्मीरी पंडितों को लेकर छलका दर्द, 'Still Alive' शो में कॉमेडियन ने सारे Leftist के मुंह पर मारा तमाचा
Samay Raina On Kashmiri Pandits: कॉमेडियन समय रैना बीते साल उनके शो इंडियाज़ गॉट लेटेन्ट के ऊपर पर हुए केस की वजह काफी चर्चाओं में थे, जिसकी वजह से उनका शो बंद भी करवा दिया गया था. लेकिन अब एक बार फिर से उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिससे कॉमेडियन अपना कमबै करते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इसमें खास बात ये रही है कि वो अपने नए वीडियो में खुद के पर्सनल एक्सपीरिएंस के बारे में भी बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनकी बातें ऐसी हैं, जो कि किसी को भी इमोशनल कर सकती हैं, तो चलिए एक बार जान लेते हैं कि उन्होंने अपनी नई वीडियो में क्या कहा है?
Samay Raina On Kashmiri Pandits: समय रैना ने कश्मीरी पंडितों पर क्या कहा?
So proud of you, dear Samay Raina!
I said this a few months ago, and I’ll say it again - Samay Raina has achieved, on his own, what many top OTT platforms and comedians haven’t managed in less than five years.
Glad we think alike. Terror could not break us, we have endured and… pic.twitter.com/vG9I0b0i1s
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) April 7, 2026
इंडियाज गॉट लेटेंट के बंद होने के बाद समय ने शो स्टिल अलाइव किया, जिसे अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने शेयर किया है. यहां समय का दर्द छलका, उन्होंने बचपन से लेकर अभी तक के अपनों स्ट्रगल को याद किया और पुरानी कड़वी यादों का जिक्र करते हुए वो इमोशनल भी हुए. समय ने बताया कि वो कश्मीरी पंडित हैं, कश्मीर में हुए नरसंहार के वक्त उनके पेरेंट्स ने घाटी छोड़कर अच्छा किया था. वो कहते हैं- मेरे मम्मी-पापा की शादी कश्मीर में हुई थी. वो शानदार लाइफ जी रहे थे, मेरे पापा उस वक्त मीडिया में थे और बतौर न्यूज रिपोर्टर अपनी भूमिका निभा रहे थे.
Man Samay Raina is crying
Samay Raina is taking about the latent controversy
Oo God can't see him crying never thought even this funny guy can cry 💔 pic.twitter.com/nBgeUTqy2q
— Gagan Choudhary (@trigguuuu) April 7, 2026
वो डीडी कश्मीर के लिए काम किया करते थे, वो अच्छा कमाते भी थे. फिर वहां पर मिलिटेंसी हुई और 1991 में वो अपना सब कुछ छोड़कर कश्मीर से दिल्ली आए. लेकिन यहां उन्हें अच्छा नहीं लगा. क्योंकि वो पूरा वक्त कश्मीर में रहे थे, इसलिए वो 1996 में दोबारा कश्मीर गए. जिसके बाद साल 1997 में समय का जन्म हुआ और 1998 में एक दिन हमारे घर पर गोली चली. रातोरात हम वहां से भागे और हड़बड़ाहट में निकलने के बाद हम हैदराबाद आकर रहने लगे.
-1775631049240.webp)
कॉमेडियन ने कहा कि 'तभी लड़ो जब लड़ाई फेयर हो, वरना वहां से भागो. कश्मीरी पंडितों की ये बुद्धिमानी थी, हम कश्मीरी पंडित उस वक्त 5 प्रतिशत थे. अगर मेरे पेरेंट्स और बाकियों ने हथियार उठाया होता, तो सब मर गए होते. आज हमारी बहादुरी पर वीडियोज बनते. फिर अक्षय कुमार बनता कश्मीरी पंडित. वो बनाता- वो थे कश्मीर के वीर लोग. जिन्होंने अपना बलिदान दिया, लेकिन क्या होता उससे? लोगों की आंखों में लेजेंड बनते. कुछ नहीं होता मर गए होते सब. मुझे खुशी है कि कश्मीरी पंडितों ने तब घाटी छोड़ी. आज हम लोग जिंदा हैं और जहां भी हैं गर्दा उड़ा रहे हैं, अपने सर्वाइल को सबसे पहले देखना चाहिए.'

समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने तो उस एपिसोड में कुछ भी नहीं कहा था. वो एक कोने में चुपचाप बैठे हुए थे. समय बोले कि 'हम कश्मीरी क्रॉसफायर में ही मरते हैं'. ऐसे में उनका ये डायलॉग सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. इसके बाद अपनी सफाई पेश करते हुए समय ने कहा कि हमें बस एक छोटा सा मजाक करने की वजह से कटघरे में खड़ा कर दिया गया. भाई हर कोई गलतियां करता है, ऐसे में हर किसी को सुधरने का एक चांस तो मिलना ही चाहिए.

हालांकि इसके अलावा भी समय ने अपने परिवार और खास तौर पर अपनी मां को लेकर कई ऐसी बातें बोली जो कि लोगों का दिल छू गई. लेकिन फिर भी समय ने ये कहा कि मैं अभी जहां भी हूं और जैसे भी हूं बस खुश हूं. उनकी इसी बात से ये पता चलता है कि कश्मीर में लोगों के ऊपर कितने अत्याचार हुए थे, लेकिन उनकी मदद करने वाला कोई नहीं था.
बल्कि आज के समय में तो कई लेफटिस्ट कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को प्रोपेगेंडा ही बताते हैं. खैर समय के अलावा भी कई बार बहुत से कश्मीरी पीड़ित पंडितो ने इस बात को बताया है कि उनके साथ वहां क्या हुआ था. पर अब पहले के मुकाबले हालात बहुत सामान्य है और हर कोई वहां खुशी से रह रहा है.
Join Channel