Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Sambhal Violence: जुमे की नमाज से पहले प्रशासन अलर्ट, जामा मस्जिद के आसपास CCTV इंस्टॉल

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा का मामला अभी भी तूल पकड़ा हुआ है। गुरुवार को मस्जिद के आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।

06:31 AM Nov 28, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा का मामला अभी भी तूल पकड़ा हुआ है। गुरुवार को मस्जिद के आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।

Sambhal Violence: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा का मामला अभी भी तूल पकड़ा हुआ है। गुरुवार को मस्जिद के आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़की थी। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी और फायरिंग की थी। इस घटना में चार लोगों की मौत भी हुई। इस हादसे के बाद वहां पर प्रशासन अलर्ट है। हादसे के बाद पहले जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए, मस्जिद के आसपास के इलाकों में गुरुवार को सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए।

Advertisement

मस्जिद के चारों तरफ CCTV इस्टॉल

सीसीटीवी इंस्टॉल करने वाले धर्मवीर ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए बताया कि प्रशासन की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कुल 20 कैमरे जामा मस्जिद के चारों तरफ लगाए जा रहे हैं। पास के चौराहे और तिराहे सभी जगहों पर इसको इंस्टॉल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक सेट में तीन, चार और सात की संख्या में क्षेत्र के हिसाब से कैमरे लगाए गए हैं। कुछ कैमरे पहले से लगे हुए थे और कई कैमरे गुरुवार को लगाए गए। 24 नवंबर की सुबह संभल की शाही जामा मस्जिद का सर्वे किया गया था। पुलिस का कहना है कि इस दौरान मस्जिद के पास अराजक तत्वों ने सर्वे टीम पर पथराव कर दिया। देखते ही देखते माहौल बिगड़ता चला गया। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और अराजक तत्वों को चेतावनी भी दी।

संभल हिंसा में अब तक 31 लोग गिरफ्तार

हिंसा के दौरान कई लोगों की मौत भी हुई। इस मामले में गुरुवार को तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई, जिसके साथ अभी तक 31 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने गुरुवार को जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया, उनकी पहचान आमिर पठान, मोहम्मद अली और फैजान अब्बासी के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने बुधवार देर रात शांति भंग करने के मामले में फरहत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन कैमरों से मिले वीडियो के आधार पर 100 से ज्यादा आरोपियों को चिह्नित किया है, जिनमें से अब तक 31 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Advertisement
Next Article