Samsung Galaxy F36 5G First Sale, जानिए क्या है इस फोन की कीमत?
Samsung Galaxy F36 5G : Samsung ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Galaxy F36 5G को भारत में लॉन्च किया था, और आज यानी 29 जुलाई को यह फोन पहली बार Flipkart पर दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है:
Galaxy F36 Price In India
- 6GB RAM 128GB स्टोरेज की कीमत: 17,499 रुपए
- 8GB RAM 256GB स्टोरेज की कीमत: 18,999 रुपए
- फ्लिपकार्ट सेल में ग्राहकों को 1,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट और 500 रुपए का एक्स्ट्रा कूपन भी मिल रहा है। इस तरह यह फोन और भी किफायती बन जाता है।
Samsung Galaxy F36 Featurs
- इस फोन में आपको 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले
- Full HD रेजोलूशन
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन
- इसकी स्क्रीन मजबूत है और खरोंच या गिरने से काफी हद तक बचाव करती है। इसके साथ वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच भी मिलता है, जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन का लेदर फिनिश बैक इसे एक प्रीमियम लुक देता है।
Samsung Galaxy F36 प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
- Galaxy F36 5G में Samsung का खुद का Exynos 1380 प्रोसेसर और Mali-G68 MP5 GPU दिया गया है।
- यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हैवी ऐप्स के लिए अच्छा परफॉर्म करता है। इस फोन का परफॉर्मेंस डेली यूज के लिए शानदार है।
Samsung Galaxy F36 कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है:
- 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 2MP मैक्रो कैमरा
- सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।
Samsung Galaxy F36 सॉफ्टवेयर और अपडेट्स
- Galaxy F36 5G Android 15 पर आधारित One UI 7 के साथ आता है।
- Samsung ने वादा किया है कि इस फोन को:
- 6 साल तक Android अपडेट्स, 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। इससे फोन लंबे समय तक अप-टू-डेट बना रहेगा।
Samsung Galaxy F36 बैटरी और चार्जिंग
इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी, जो पूरे दिन चल सकती है
25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है
Samsung Galaxy F36 कलर ऑप्शंस
यह फोन तीन रंगों में आता है:
- Coral Red
- Luxe Violet
- Onyx Black
Vivo v60 Kab Hoga Launch: VIVO ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन को पेश किया है। अब जल्द ही कंपनी Vivo V60 को लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है और कुछ जानकारी को भी साझा किया है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन सबसे स्लीम स्मार्टफोन होगा और मिड रेंज की बजट में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर मिलने की उम्मीद है।
क्या होंगे Vivo V60 Features?
Vivo V60 में फीचर की जानकारी कंपनी ने साझा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 12 अगस्त को पेश किया जा सकता है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो 1.5K और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करगा। प्रोसेसर की बात करें तो Snapdragon 7 Gen 4 का दमदार चिपसेट मिलने की उम्मीद है।
Vivo V60 Camera Design
Vivo V60 में फीचर की भरमार मिलने के साथ ही ट्रीपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। बता दें कि कैमरा सेटअप में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का 3x ज़ूम वाला टेलीफोटो लेंस मिल सकता है और फ्रंट में सेल्फी के लिए 50MP का बेहतर कैमरा दिया जा सकता है।
Vivo V60 Battery
Vivo V60 स्मार्टफोन सबसे स्लीम होने के साथ ही बड़ी बैटरी 6,500mAh की होगी जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन को सबसे यूनिक,स्लीम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। कलर की बात करें तो Auspicious Gold, Mist Gray और Moonlit Blue जैसै शानदार कलर देखने को मिल सकते है।