For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Samsung Galaxy S24 Ultra Price Kitna Kam Hua? भारी छूट के साथ मिल रहा है ये फोन

02:47 PM Aug 10, 2025 IST | Amit Kumar
samsung galaxy s24 ultra price kitna kam hua  भारी छूट के साथ मिल रहा है ये फोन
Samsung Galaxy S24 Ultra Price Kitna Kam Hua

Samsung Galaxy S24 Ultra Price Kitna Kam Hua: Samsung का प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra अब भारत में बड़ी छूट के साथ मिल रहा है। अगर आप एक पावरफुल फोन की तलाश में हैं, तो यह अच्छा मौका हो सकता है। Galaxy S24 Ultra का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट Amazon India पर 79,999 रुपए में मिल रहा है।

इसकी असली कीमत 1,29,999 रुपए थी, यानी 50,000 रुपए तक की सीधी छूट मिल रही है। अगर आप Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹2,399 तक का कैशबैक भी मिल सकता है। इस छूट के साथ फोन "Titanium Gray" कलर में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S24 Ultra : Flipkart पर कीमत और ऑफर

Flipkart पर भी यही मॉडल 81,960 रुपए की कीमत पर मिल रहा है, जो कि करीब 48,000 रुपए की छूट दिखाता है। अगर आप Flipkart Axis Bank कार्ड का उपयोग करते हैं, तो अतिरिक्त 4,००० रुपए की बचत संभव है। इसके अलावा, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹66,100 तक का डिस्काउंट मिल सकता है, ये फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है। EMI की शुरुआत ₹13,660 प्रति माह से होती है, और एक्सटेंडेड वारंटी या ऐड-ऑन सर्विस भी उपलब्ध हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra : (Display)

इसमें 6.8 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स है। इससे स्क्रीन धूप में भी साफ दिखाई देती है।

Samsung Galaxy S24 Ultra : प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है, जो Adreno 750 GPU के साथ आता है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए काफी दमदार है।

Samsung Galaxy S24 Ultra : सॉफ्टवेयर सपोर्ट

Galaxy S24 Ultra Android 14 पर चलता है। Samsung ने वादा किया है कि इस फोन को 7 साल तक बड़े Android अपडेट मिलेंगे, जिससे यह फोन लंबे समय तक नया बना रहेगा।

Samsung Galaxy S24 Ultra : कैमरा फीचर्स

  • फोन के पीछे चार कैमरे दिए गए हैं:
  • 200MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
  • 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (5x ज़ूम)
  • 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (120° फील्ड ऑफ व्यू)
  • 10MP का टेलीफोटो कैमरा (3x ज़ूम)
  • सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए बेहतरीन है।

Samsung Galaxy S24 Ultra : बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें S Pen भी दिया गया है, जिससे आप नोट्स बना सकते हैं या ड्रॉइंग कर सकते हैं।

क्या यह अभी भी खरीदने लायक है?

हालांकि Galaxy S25 Ultra मार्केट में आ चुका है, लेकिन S24 Ultra अपने दमदार प्रोसेसर, बेहतरीन कैमरे और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के चलते अब भी एक शानदार विकल्प है। डिजिट के चीफ कॉपी एडिटर आशीष सिंह का भी मानना है कि अगर आप Samsung का फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं, तो अभी इसका सही समय है।

Samsung Galaxy S25 Edge Vs iPhone 17 Air: जानें कौन है सबसे बेहतर?

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×