W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE: डिजाइन, बैटरी और प्रोसेसर से लेकर इतने हुए चेंज, जानें कौन हैं सबसे बेहतर?

04:35 PM Sep 05, 2025 IST | Amit Kumar
samsung galaxy s25 fe vs galaxy s24 fe  डिजाइन  बैटरी और प्रोसेसर से लेकर इतने हुए चेंज  जानें कौन हैं सबसे बेहतर
Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE
Advertisement

Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE: Samsung ने अपना नया Fan Edition स्मार्टफोन Galaxy S25 FE लॉन्च कर दिया है। इसे पिछले साल के Galaxy S24 FE का अपडेटेड वर्जन बताया जा रहा है। इस नए फोन में बेहतर प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और AI फीचर्स जैसी कई नई चीज़ें देखने को मिलती हैं। लेकिन क्या ये अपग्रेड वाकई इतना खास है कि आप पुराना मॉडल छोड़कर नया लें? आइए जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE: डिज़ाइन और बॉडी में बदलाव

Galaxy S25 FE अब पहले से हल्का और पतला हो गया है। इसका वज़न सिर्फ 190 ग्राम और मोटाई 7.4mm है। जबकि S24 FE थोड़ा भारी (205 ग्राम) और मोटा (8mm) था। इसके अलावा S25 FE में Armour Aluminium फ्रेम और Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा मिलती है, जिससे फोन ज़्यादा मजबूत भी हो गया है।

Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE
Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE

Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE: प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में सुधार

नए Galaxy S25 FE में Exynos 2400 प्रोसेसर है, जो ज्यादा तेज और पावरफुल है। जबकि S24 FE में इसका थोड़ा कमजोर वर्जन Exynos 2400e मिलता है।
S25 FE में अब Galaxy AI फीचर्स भी दिए गए हैं जैसे:

  • Circle to Search
  • Instant Slow-Mo
  • Generative Edit

ये सभी AI टूल्स फोन को स्मार्ट बनाते हैं और यूज़र्स को एक बेहतर अनुभव देते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE
Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE

Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE: कैमरा में क्या बदला है?

दोनों फोन में रियर कैमरा सेटअप समान है– 50MP + 12MP + 8MP। लेकिन S25 FE में नया ProVisual Engine है और ये अब 8K में 30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो S25 FE में अब 12MP का ऑटोफोकस कैमरा है, जो S24 FE के 10MP से बेहतर है।

Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE
Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE

Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE: बैटरी और चार्जिंग में अपग्रेड

S25 FE में अब 4,900mAh बैटरी दी गई है, जबकि S24 FE में 4,700mAh की बैटरी थी। चार्जिंग की बात करें तो नया मॉडल 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जो पुराने 25W चार्जिंग से काफी बेहतर है।

Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE
Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE

Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE: क्या है एक जैसा?

दोनों फोन में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो Full HD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। दोनों में IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस, 15W वायरलेस चार्जिंग और Samsung One UI मौजूद है। Galaxy S25 FE Android 16 और One UI 8 के साथ आता है, जबकि S24 FE में पुराना सॉफ़्टवेयर है।

Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE: Price And Availability

Galaxy S25 FE की कीमतें:

  • 128GB मॉडल – 57,290 रुपए
  • 256GB मॉडल – 62,575 रुपए
  • 512GB मॉडल (केवल यूरोप में) – 95,320 रुपए

Galaxy S24 FE फिलहाल Amazon इंडिया पर लगभग 34,499 रुपए की शुरुआती कीमत में मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Huawei Mate XTs Review: Huawei का बड़ा धमाका, 5,600mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया शानदार ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन

Advertisement
Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×