Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Samsung Galaxy Watch FE : Samsung इस तारीख को लॉन्च करेगा नया स्मार्टवॉच, जानें कीमत और फीचर्स

08:55 AM Jun 12, 2024 IST | Beauty Roy
Samsung Galaxy Watch FE

Samsung Galaxy Watch FE :  Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy Watch FE पर काम कर रहा है। हाल ही में आई लीक के अनुसार, Galaxy Watch FE 24 जून को लॉन्च होने की संभावना है। X पर यह खुलासा मिस्ट्रीलूपिन द्वारा किया गया है। खास बात यह है कि यह स्मार्टवॉच (Gadgets) हाल ही में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर समय से पहले लिस्टेड हो गई थी। यहां हम आपको Galaxy Watch FE के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Highlights

कितनी हो सकती है कीमत

Advertisement
Samsung Galaxy Watch FE

Samsung की इस डिवाइस में "FE" का मतलब फैन एडिशन है, जिसे Samsung द्वारा अपने फैंस के लिए पेश किया जाता है। यह पहली बार है जब Samsung Galaxy Watch लाइनअप में FE एडिशन जारी किया जा रहा है। पिछली लीक से पता चला है कि Samsung Galaxy Watch FE तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, सिल्वर और पिंक गोल्ड में आएगी। Samsung Galaxy Watch FE की कीमत 199 यूरो यानि लगभग 17,951 रुपये है।

फीचर्स को लेकर सामने आई ये बात

Samsung Galaxy Watch FE

Samsung Galaxy Watch FE एंट्री लेवल वियरेबल होने की उम्मीद है।

Galaxy Watch FE में मौजूदा Galaxy Watch 4 जैसे फीचर्स मिलने की अफवाह है।

जिसमें सेलुलर डाटा वेरिएंट भी शामिल है।

स्मार्टवॉच में 396 x 396 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 1.2 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

इसमें 1.5GB रैम और 16GB स्टोरेज मिलेगी।

इस स्मार्टवॉच में Exynos W920 ड्यूल-कोर 1.18GHz प्रोसेसर हो सकता है।

यह स्मार्टवॉच 247mAh बैटरी की के साथ लगभग 30 घंटे चलने की उम्मीद है।

आगामी स्मार्टवॉच Samsung One UI Watch 5.0 पर बेस्ड होने की उम्मीद है।

सेंसर के मामले में Galaxy Watch FE एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, बायोइम्पेडेंस एनालिसेज, ईसीजी सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक सेंसर, ब्राइटनेस सेंसर और हार्ट रेट (ऑप्टिकल) से लैस हो सकता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article