Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Samvad App ने पास किया DRDO का सिक्योरिटी टेस्ट

09:49 AM Feb 19, 2024 IST | Nisha Pathak

आज के समय में Whatsapp का इस्तेमाल हर कोई करता है। यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप है। लेकिन अब वाट्सऐप को टक्कर देने के लिए एक देसी ऐप आया है। इस एप का नाम Samvad App है। एस एप को C-DOT कंपनी ने बनाया है। इसके बारे में हाल ही में DRDO के द्वारा जानकारी दी गई है। Samvad App ने DRDO के सिक्योरिटी टेस्ट को पास कर लिया है। आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Samvad App देगा वाट्सऐप को टक्कर

Advertisement

 

Samvad App ऐप को सेंटर फॉर डेवलमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स(C-DOT) द्वारा विकसित किया गया है। यह ऐप अब Trust Assurance Level(TAL) 4 में पास हो गया है। जिसके बाद इसे डीआरडीओ के द्वारा हरी झंडी मिल गई है। एक एक्स पोस्ट में डीआरडीओ ने कहा कि संवाद ऐप ने सिक्योरिटी टेस्ट को पास कर लिया है। यह ऐप यूजर्स को एंड टू एंड सिक्योरिटी के साथ मैसेज और वॉयस की सुविधा प्रदान करता है। उम्मीद है कि ये ऐप वाट्सऐप को टक्कर देगा।

सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं एप

Courtsey : वायरल पोस्ट को एक्स पर @DRDO_India के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया

Samvad App फिलहाल सभी यूजर्स के उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं है। इन दिनों इसकी टेस्टिंग प्रक्रिया चल रही है। लेकिन अगर आप इसे यूज करना चाहते हैं तो CDoT की वेबसाइट पर जाकर इसे एक्सेस किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ जरूरी डिटेल फिल करनी होगी।

Sandes एप की चल रही टेस्टिंग

इन दिनों दो मैसेजिंग ऐप्स की टेस्टिंग प्रक्रिया चल रही है। जिनमें एक संवाद है जिसको डीआरडीओ के द्वारा हाल ही में हरी झंडी दी गई है। वहीं, दूसरा ऐप संदेश (Sandes) है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article