Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

संगरूर लोकसभा उपचुनाव : नही चल पाया झाडू का जादू, शिअद प्रत्याशी सिमरनजीत ने दर्ज की जीत

संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा हैं , शिअद (अमृतसर ) ने आप को झटका देते हुए संगरूर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली हैं।

02:58 PM Jun 26, 2022 IST | Desk Team

संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा हैं , शिअद (अमृतसर ) ने आप को झटका देते हुए संगरूर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली हैं।

संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा हैं, शिअद (अमृतसर ) प्रत्यशी  ने आप को झटका देते हुए संगरूर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली हैं। सीएम भगवंत मान के इस्तीफे से खाली हई थी संगरूर लोकसभा सीट जिस पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने आप कैंडिडेट गुरमैल सिंह को 7000 वोटों से मात दी है। इस चुनाव को आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज पर जनमत संग्रह के तौर पर देखा जा रहा था। सिमरनजीत सिंह संगरूर लोकसभा सीट का पहले भी कई बार  संसदीय प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।  
Advertisement
पंजाब की कानून व्यवस्था बना अहम मुद्दा 
आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद से ही पंजाब में कानून व्यवस्था की दुर्गति हो गई हो थी।  जिसके कारण खुद सीएम मान अपनी सीट भी नही बचा पाए। पंजाबी गायक सिध्दू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही पंजाब की कानून व्यवस्था सवाल खडे होने शुरू हो गये थे।  सिमरनजीत ने जीत के बाद सबसे पहले राज्य की कानून व्यवस्था के ऊपर ही बोला हैं, उन्होनें कहा हैं कि उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसीलिए उन्होंने आम आदमी पार्टी की गैर-अनुभवी सरकार को सबक सिखाया है। यहां की आप सरकार को दिल्ली से कंट्रोल किया जा रहा है और यहां के लोगों ने इस समीकरण को नकार दिया है।  
संसद में जीरो हुई आप की संख्या 
संगरूर लोकसभा सीट पर हार के बाद संसद में आम आदमी पार्टी की संख्या जीरो हो गई। 2019 लोकसभा चुनाव में आप ने एकमात्र संगरूर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन भगवंत मान के सीएम बनने के बाद संगरूर लोकसभा सीट से इस्तीफे दे दिया था । जिस पर उपचुनाव कराया गया हैं। 
 
 
Advertisement
Next Article