For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शोएब मलिक ने दिया टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को धोखा! टूटने की कगार पर आई शादी

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी पर खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान की मीडिया में इसका दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सानिया को किसी शो के दौरान धोखा दिया, जिसकी वह शूटिंग कर रहे थे।

01:56 PM Nov 07, 2022 IST | Desk Team

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी पर खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान की मीडिया में इसका दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी क्रिकेटर ने सानिया को किसी शो के दौरान धोखा दिया, जिसकी वह शूटिंग कर रहे थे।

शोएब मलिक ने दिया टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को धोखा  टूटने की कगार पर आई शादी

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन शोएब मलिक को
दोनों मुल्कों में पावर कपल के तौर पर देखा जाता है। दोनों के प्यार और उनकी जोड़ी
की मिसाल दी जाती है। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इज़हान मिर्जा मलिक है।
सोशल मीडिया पर ये कपल अपनी फैमली फोटोज अपने चाहने वालों के साथ साझा करते रहते
हैं। इसी बीच अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों की शादी खतरे में है।

Grand Slam champion Sania Mirza comes on board as new 'Explorer' to  re-ignite the love for travel - Today's Traveller - Travel & Tourism News,  Hotel & Holidays

सानिया और शोएब की खुशहाल जिंदगी में परेशानी की अफवाहों ने सभी को हैरान कर
दिया है। इंटरनेट पर फैल रही अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि  सानिया और शोएब जल्द ही अलग हो जाएंगे। अफवाहों
के अनुसार, वे वर्तमान में अलग रह रहे हैं और सिर्फ अपने
बच्चे इज़हान की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। मगर सानिया और शोएब के अलग होने के पीछे
की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

11 Years of Sania-Shoaib Marriage and a Child Later, Their Twist to 'Give  Your Hand' Trend

हालांकि कुछ पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों में ऐसा कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी
क्रिकेटर शोएब ने अपने एक टीवी शो में सानिया को धोखा दिया। जिसकी वो शूटिंग कर
रहे थे। वैसे इस तरह की अफवाहों को हवा टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की लेटेस्ट
पोस्ट से मिली है जिसमें उन्होंने अपने बुरे वक्त का जिक्र अपने कैप्शन में किया
है।

सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपनी फोटोज फैंस के
साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में सानिया ने बेटे इजहान संग क्यूट फोटो शेयर की
है जिसमें इजहान उनकी नाक पर किस करते दिख रहे हैं। इस प्यारी सी फोटो को शेयर करते
हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘वो पल जो मुझे
सबसे मुश्किल दिनों से निकालते हैं।’

Shoaib Malik and Sania Mirza spark separation rumours

बता दें कि हाल ही में सानिया और शोएब ने मिलकर अपने बेटे इजहान का चौथा
बर्थडे साथ सेलिब्रेट किया था। इजहान के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें क्रिकेटर
ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वो और सानिया बेटे का हाथ पकड़े केक
काटते दिखाई दे रहे थे। हालांकि इन तस्वीरों को सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट
पर साझा नहीं किया था। इसके बाद से ही दोनों के रिश्तों को लेकर अटकलें लगाई जा
रही हैं। वैसे अलग होने की अफवाहों पर दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया
है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×