W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

संजय कुमार वर्मा महाराष्ट्र के नए DGP होंगे

संजय कुमार वर्मा ने संभाला महाराष्ट्र के DGP का पद

01:43 AM Nov 05, 2024 IST | Rahul Kumar

संजय कुमार वर्मा ने संभाला महाराष्ट्र के DGP का पद

संजय कुमार वर्मा महाराष्ट्र के नए dgp होंगे

ECI : आईपीएस अधिकारी संजय कुमार वर्मा को रश्मि शुक्ला की जगह मंगलवार को महाराष्ट्र का नया डीजीपी नियुक्त किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्ला को सोमवार को इस पद से हटा दिया गया था।

Advertisement

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि महानिदेशक (विधि एवं प्रौद्योगिकी) के तौर पर कार्यरत वर्मा 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह अप्रैल 2028 में सेवानिवृत्त होंगे। विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख विपक्षी दलों की शिकायतों के बाद आयोग ने शुक्ला को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाने का निर्देश दिया था। साथ ही मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि डीजीपी के लिए मंगलवार दोपहर तक तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजें। मुख्य सचिव द्वारा भेजे गए नामों पर आयोग ने वर्मा की नियुक्ति को मंजूरी दी। कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं का फोन टैप करने में शुक्ला की कथित भूमिका का हवाला देते हुए उनके तबादले के लिए आयोग से संपर्क किया था।

Advertisement

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×