Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बेल्जियम में है मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह? संजय निरुपम का दावा

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया कि परमबीर बेल्जियम में हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि परमबीर बेल्जियम कैसे पहुंचे और उनकी मदद किसने की?

10:20 AM Oct 31, 2021 IST | Desk Team

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया कि परमबीर बेल्जियम में हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि परमबीर बेल्जियम कैसे पहुंचे और उनकी मदद किसने की?

बिल्डर से वसूली के आरोप में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के लापता होने पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इस बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया कि परमबीर बेल्जियम में हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि परमबीर बेल्जियम कैसे पहुंचे और उनकी मदद किसने की?
Advertisement
कांग्रेस नेता निरुपम ने ट्वीट किया कि ” ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर। मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था। खुद पाँच मामलों में वांटेड हैं।पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं। पता चला है,ये बेल्जियम में है। बेल्जियम गया कैसे? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते?


मुंबई की एक अदालत ने शनिवार को परमबीर सिंह के लापता होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। मुंबई क्राइम ब्रांच की अर्जी पर अदालत ने ये एक्शन लिया। क्राइम ब्रांच ने कहा कि पूछताछ में शामिल होने के लिए परमबीर सिंह को दो बार नोटिस जारी किया गया था।

इसमें से एक नोटिस उनके आधिकारिक आवास और दूसरा उनके चंडीगढ़ वाले पते पर भेजा गया था। इसके बावजूद वे पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए। जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। क्राइम ब्रांच की अर्जी की संज्ञान लेते हुए मुंबई की लोकल कोर्ट ने परमबीर सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया।  
Advertisement
Next Article