Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Sanjay Raut बोले 16 से 18 दिसंबर के बीच INDIA ब्लॉक की मीटिंग, तय होगा Alliance का चेहरा

12:21 PM Dec 06, 2023 IST | Srishti Khatri
संजय राउत

संजय राउत (Sanjay Raut) ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बताया कि INDIA ब्लॉक की मीटिंग 16 से 18 दिसंबर के बीच हो सकती है। राउत ने ये भी बताया कि बैठक में गठबंधन के चेहरे समेत कई अहम फैसले लिए जाएंगे। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज INDIA ब्लॉक की बैठक बुलाई थी लेकिन बैठक स्थगित कर दी गई।

क्या बोले संजय राउत ?

संजय राउत ने मीडिया को बताया कि, "भारतीय गठबंधन की बैठक आज होनी थी लेकिन कुछ प्रमुख नेता बैठक में शामिल होने में असमर्थ थे। ममता बनर्जी के घर में शादी है, एमके स्टालिन अपने बाढ़ प्रभावित राज्य में राहत अभियान में व्यस्त हैं। वहीं नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं है और अखिलेश यादव उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए यह बैठक 16 या 18 दिसंबर को होगी। चेहरा आदि सब कुछ बैठक में तय होगा। हम एक साथ हैं और आप इसका परिणाम 2024 में देखेंगे।"

BJP ने Alliance को बताया फ्लॉप

बीजेपी ने बताया कि ये गठबंधन फ्लॉप था और केवल फोटो खिचाने के लिए बनाया गया था। वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ''कमलनाथ ने जब अखिलेश यादव के लिए टिप्पणी की थी तभी साफ हो गया था कि यह गठबंधन सिर्फ तस्वीरों के लिए है।"

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article