W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है क्योंकि..., गवर्नर कोश्यारी पर राउत का कटाक्ष

राज्यपाल कोश्यारी ने अपने बयान में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के आदर्श हैं, अब नितिन गडकरी आदर्श हैं। राज्यपाल के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

11:13 AM Nov 22, 2022 IST | Desk Team

राज्यपाल कोश्यारी ने अपने बयान में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के आदर्श हैं, अब नितिन गडकरी आदर्श हैं। राज्यपाल के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है क्योंकि     गवर्नर कोश्यारी पर राउत का कटाक्ष
Advertisement
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी कर महाराष्ट्र की सियासत का तापमान बढ़ा दिया है। राज्यपाल कोश्यारी ने अपने बयान में कहा था कि छत्रपति शिवाजी महाराज पुराने जमाने के आदर्श हैं, अब नितिन गडकरी आदर्श हैं। राज्यपाल के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
Advertisement
संजय राउत ने कहा कि उन्हें हम राज्यपाल मानने को तैयार नहीं है वे तो BJP के प्रचारक हैं। सरकार तटस्थ है और अपने शब्दों और आचरण में गरिमा दिखाती है। लेकिन हमारी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले या सावित्रीबाई फुले पर बोलती है, क्या उन्होंने महाराष्ट्र का मजाक बनाया है?
उन्होंने कहा कि जो राज्यपाल होते हैं वह तो संविधान का ध्यान रखते हैं, लेकिन जिस प्रकार से राज्यपाल (भगत सिंह कोश्यारी) ने जो भी वक्तव्य दिया है उससे महाराष्ट्र की जनता में गुस्सा है। महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है क्योंकि बीजेपी ने राजभवन को अपना पार्टी मुख्यालय बना लिया है।
क्या बोल गए थे राज्यपाल?
Advertisement
दरअसल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नितिन गडकरी और शरद पवार को नए युग का आदर्श बताया था जबकि शिवाजी महाराज पुराने युग के आदर्श हो गए हैं, इस तरह का बयान दिया था। हालांकि इस बयान के बाद नितिन गडकरी का बयान भी सामने आया है जिसमें उन्होंने अपनी तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×