Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

संजय सिंह ने राज्यसभा के लिए नामांकन किया दाखिल

09:21 PM Jan 08, 2024 IST | Deepak Kumar

दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 19 जनवरी को होने वाले चुनाव के वास्ते आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एन.डी. गुप्ता ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और एन.डी. गुप्ता का छह साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इस बार आप ने सुशील गुप्ता की जगह दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल को उम्मीदवार बनाया है।

सुरक्षा में जेल वैन से नामांकन दाखिल

निर्वाचित होने के बाद एन.डी. गुप्ता और संजय सिंह का दूसरा कार्यकाल होगा।
अधिकारियों ने बताया कि मालीवाल, गुप्ता और सिंह ने सिविल लाइंस स्थित दिल्ली परिवहन आयुक्त कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। जेल में बंद संजय सिंह पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में जेल वैन से नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वाहन से उतरते समय सिंह ने मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए हाथ हिलाया। आप नेता के समर्थकों ने ‘संजय सिंह जिंदाबाद’ और ‘जेल के ताले टूटेंगे, संजय सिंह छूटेंगे’ जैसे नारे लगाए।

आप कार्यकर्ताओं को देखकर खुश

सिंह की पत्नी अनीता और पिता दिनेश भी परिवहन विभाग कार्यालय में मौजूद थे। अनीता सिंह ने कहा कि उनके पति आप कार्यकर्ताओं को देखकर खुश हुए। उनका कहना था, ‘‘अरविंद केजरीवाल उनके (सिंह के) बड़े भाई हैं। केजरीवाल जी ने उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से उम्मीदवार बनाकर जिम्मेदारी दी है। यह इतिहास में पहली बार होगा कि कोई राज्यसभा सदस्य नामांकन दाखिल करने के लिए जेल से आ रहा है। संजय सिंह ने इतिहास रचा है।

तीन रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव 19 जनवरी को

नामांकन दाखिल करने के बाद मालीवाल ने इस अवसर के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया। यदि आवश्यक हुआ तो तीन रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव 19 जनवरी को होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ जनवरी है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 जनवरी को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article