Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Sanjay Singh ने जेल से जनता के नाम लिखा पत्र

01:25 PM Nov 16, 2023 IST | NAMITA DIXIT

काफी समय से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल से भारतीयों के नाम लिखे अपने पत्र में केंद्र और बीजेपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने अपने पत्र में दावा किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी आवाज को दबाने के लिए मुझे गिरफ्तार कर जेल में बंद किया गया है।

Advertisement

आपको बता दें दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में संजय सिंह का नाम आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने 4 अक्टूबर को ​उन्हें गिरफ्तार किया था।बता दें कि आप सांसद संजय सिंह गिरफ्तारी के बाद से तिहाड़ जेल में हैं। उनका कहना है कि जेल में हर गुजरते दिन के साथ, उनका तानाशाही सोच से प्रेरित सरकार के खिलाफ लड़ने का संकल्प और ताकत और मजबूत हो रहा है।इसके साथ ही अपने पत्र में उन्होंने कहा कि संघर्ष की कोख से जन्मी AAP ने बीजेपी की रीति नीति के खिलाफ लोगों में नई सोच, आशा और विश्वास को पैदा किया है।
लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में भी सफल रही AAP
दिल्ली की लोगों में बेहतर काम के आधार पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने के बाद आप ने पंजाब और गुजरात की लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में भी सफल रही। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि देश भर में कई सरकारें बनीं, लेकिन केजरीवाल सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में सराहनीय कार्य देश और दुनिया में एक उदाहरण बन गया।
संविधानिक अधिकारों का गला घोंटते हुए दमन का रास्ता अपनाया
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जातिवाद नहीं फैलाती और धर्म के नाम पर समाज को नहीं बांटती। इसलिए, आप बीजेपी के निशाने पर है। आप की सफलता से घबराकर उसका दमन करने का रास्ता अपनाया है। बीजेपी ने दिल्ली में लोकतांत्रिक और संविधानिक अधिकारों का गला घोंटते हुए दमन का रास्ता अपनाया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article