संजू सैमसन संग IPL फ्रेंचाइजी को मजाक करना पड़ा भारी, बिफरे कप्तान ने अब लगाई लताड़
सोशल मीडिया पर अपने नए-नए पोस्ट के माध्यम फैंस के बीच अक्सर धमाल मचाने वाली राजस्थान रॉयल्स अपने एक हालिया ट्वीट की वजह से विवादों में उलझती हुई दिख रही है।
01:43 PM Mar 26, 2022 IST | Desk Team
सोशल मीडिया पर अपने नए-नए पोस्ट के माध्यम फैंस के बीच अक्सर धमाल मचाने वाली राजस्थान रॉयल्स अपने एक हालिया ट्वीट की वजह से विवादों में उलझती हुई दिख रही है। जी हां, गुस्से में आगबबलुआ हुए राजस्थान रॉयल्स के एक पोस्ट पर खुद कप्तान संजू सैमसन ने सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया टीम को पेशेवर तरीके से बर्ताव करने की सलाह भी दे डाली। जिसके बाद खुद से आगे आकर राजस्थान रॉयल्स को अपनी तरफ से एक बयान जारी करना पड़ा, जिसमें उन्होंने नई सोशल मीडिया टीम नियुक्त करने की भी बात कही है।
Advertisement
क्या है माजरा?
दरअसल, शुक्रवार की दोपहर राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक पेज से कप्तान संजू सैमसन की एक मजाकिया तस्वीर पोस्ट की गई और जिसे देखने के बाद संजू सैमसन गुस्सा हो गए। यही नहीं इसको लेकर उन्होंने मैनेजमेंट के पास शिकायत दर्ज की। संजू की इस तस्वीर को एडिट करके तैयार किया गया है।
तस्वीर में संजू को एक महिला के रूप में दिखाया गया था, जिसमें वह अजीब सी पगड़ी पहने हुए दिखाई दे रही थे। साथ ही कानों में भी कुछ अलग सी ईयरिंग्स (झुमके) लटके हुए थे। वह टीम बस में बैठे नजर आ रहे थे। इस फोटो के कैप्शन में लिखा गया था- क्या खूब लगते हो।
संजू सैमसन ने जताई नाराजगी
इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसके जवाब में संजू सैमसन ने लिखा, दोस्तों के लिए यह सब करना ठीक है, पर टीमों को पेशेवर होना चाहिए। संजू के नाराजगी भरे जवाब के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया।
मैनेजमेंट ने जारी किया बयान
सैमसन सिर्फ इतने में ही शांत नहीं हुए उन्होंने सीनियर मैनेजमेंट से शिकायत भी कर दी और अब इस तस्वीर को पोस्ट करने वाले लोगों पर गाज भी गिर सकती है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है। लेकिन इस दौरान उन्होंने संजू सैमसन या फिर पूरे विवाद का जिक्र तो नहीं किया है, लेकिन लिखा है कि अब से हम सोशल मीडिया को लेकर अपनी टीम व नजरिए में बदलाव करना चाहेंगे। वहीं सोशल मीडिया टीम के खिलाफ क्या एक्शन लिया गया है। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
ये पूरा मामला आग की तरह फैल जाने के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी-अपनी प्रतिक्रियां जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा कि मजाक की भी एक सीमारेखा होती है, कोई और टीम अपने कप्तान की तस्वीर इस तरह से पोस्ट नहीं करता है। कुछ फैंस ने इसे पूरे तरह से बकवास करार दिया। राजस्थान रॉयल्स से ऐसे बर्ताव की उम्मीद उन्हें नहीं थी।
बताते चले, आईपीएल 2022 का आगाज शनिवार यानी 26 मार्च से होने वाला है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, राजस्थान अपना पहला मैच 29 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।
Advertisement