Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

संत रविदास साहब ने समाजिक कुरीतियों के खिलाफ देश दुनिया को बड़ा संदेश दिया: डॉ. सत्यानंद शर्मा

नालन्दा:जाति समाज मे सिर्फ जहर बोता है। विषमता की खाई बनाता है। जातीय इतिहास 5 हजार वर्षों से भी पुराना है। इसलिए नया इतिहास गढ़ने की जरूरत है।

08:04 PM Feb 16, 2022 IST | Desk Team

नालन्दा:जाति समाज मे सिर्फ जहर बोता है। विषमता की खाई बनाता है। जातीय इतिहास 5 हजार वर्षों से भी पुराना है। इसलिए नया इतिहास गढ़ने की जरूरत है।

नालन्दा:जाति समाज मे सिर्फ जहर बोता है। विषमता की खाई बनाता है। जातीय इतिहास 5 हजार वर्षों से भी पुराना है। इसलिए नया इतिहास गढ़ने की जरूरत है। जाति को तोड़कर जमायत बनाने की जरूरत है।यह बात आज नालंदा के मोहनपुर में आयोजित संत रविदास जयंती समारोह का उद्घाटन करते हुए लोजपा(रा.) के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा ने बोलते हुए कहा कि संत रविदास साहब ने समाजिक कुरीतियों के खिलाफ देश दुनिया को बड़ा संदेश दिया। आज उन संदेशों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। समाज से अंधविश्वास, रूढ़िवाद और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत है। समाज के वंचित तबका को आगे आना होगा। शिक्षा के हथियार को अपनाना होगा। बैगर शिक्षित बने संगठित हुए संघर्ष किये वंचित तबका का विकास संभव नही है।संकल्प लेने की जरूरत है।
Advertisement
समारोह को मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित करते हुए,युवा लोजपा(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा कि संत रविदास साहब के उस पंक्ति का जिसमें उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा उसका नय सिरे से विवेचना करने की जरूरत है। दलित, वंचित समाज के उत्थान के लिए करो या मरो के नीति को अपनाना होगा।वशिष्ठ अतिथि पद से बोलते हुए लोजपा के पूर्व उपाध्यक्ष कचहरी पासवान ने कहा कि जो इंसान पैदा लिया है वह एक दिन मरेगा। लेकिन जो इतिहास बनाकर जाता है वह अमर हो जाता है। समाज का इतिहास बनाने का काम करो और समारोह की अध्य्क्षता उमेश दास ने किया।समारोह को नगीना रविदास,रामचन्द्र रविदास, डॉ. अमित पासवान, विन्दा पासवान के अलावे अनेकों वक्ताओं ने सम्बोधित किया।उक्त आशय की जानकारी युवा लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने दी।
Advertisement
Next Article