Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भोजपुरी गाने 'ठीक हैं' पर सपना चौधरी ने किया ऐसा डांस की क्रेजी हो गए फैंस, वीडियो वायरल

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाम आज देश में काफी ज्यादा मशहूर हो चुका है। उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

06:28 AM May 29, 2019 IST | Desk Team

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाम आज देश में काफी ज्यादा मशहूर हो चुका है। उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का नाम आज देश में काफी ज्यादा मशहूर हो चुका है। उन्होंने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। सपना चौधरी के जहां एक समय में केवल हरियाणा और पंजाब तक ही फैंस सीमित थे वहीं आज दुनिया भर में उनके फैंस की लंबी लिस्ट है। 
Advertisement
हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना और खेसारी लाल यादव का एक डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों स्टार भोजपुरी सॉन्ग ‘ठीक है’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव का ये डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 बता दें कि खेसारी लाल यादव का यह चर्चित गना साल 2018 के सबसे सुपरहिट गानों में से एक था। इतना ही नहीं सपना चौधरी इस गाने पर बहुत बार स्टेज परफॉर्मेंस भी कर चुकी हैं। 

यहाँ देखें सपना और खेसारी लाल यादव का डांस…

वैसे ये कहना गलत नहीं होगा कि सपना चौधरी तो स्टेज के साथ-साथ अब सोशल मीडिया पर भी अपने डांस से आग लगाने के लिए जानी जाती है। वहीं खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी दोनों ही स्टार इस वायरल वीडियो में जमकर धमाल मचा रहे हैं। दोनों स्टार के इस डांस वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे है।

 

बता दें कि  हाल ही में सपना चौधरी ने बिहार,पंजाब,उत्तराखंड,मध्य प्रदेश साहित कई और अन्य राज्यों में अपने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से गरदा मचा चुकीं हैं। सपना चौधरी के डांस को देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है।
 सपना चौधरी का फेमस होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें देश के कई सारे अलग-अलग हिस्सों  से डांस परफॉर्मेंस के लिए बुलाया जाता है। 
Advertisement
Next Article