For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sarkari Naukri : सरकारी नौकरी का इंतजार हुआ खत्म, 2023 में योगी सरकार करेगी नौकरियों की बौछार

उत्तर प्रदेश में योगीआदित्यनाथ सरकार 2023 में बहुत सारी भर्तियां करने जा रही है। इसके लिए विभागों से ब्योरा मांगा गया है।

02:48 PM Dec 06, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश में योगीआदित्यनाथ सरकार 2023 में बहुत सारी भर्तियां करने जा रही है। इसके लिए विभागों से ब्योरा मांगा गया है।

sarkari naukri   सरकारी नौकरी का इंतजार हुआ खत्म  2023 में योगी सरकार करेगी नौकरियों की बौछार
उत्तर प्रदेश में योगीआदित्यनाथ सरकार 2023 में बहुत सारी भर्तियां करने जा रही है। इसके लिए विभागों से ब्योरा मांगा गया है। जिसमें पुलिस विभाग एवं मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य विभागों में बाबू के रिक्त पदों का विवरण मांगा गया है, हर विभाग को यह विवरण देना होगा।
Advertisement
मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की 14 हजार भर्तियां की जानी हैं। इसके अलावा 35 हजार जवानों की भी भर्ती की जएगी। वहीं, योगी सरकार डॉक्टरों के 14000 पदों पर पहले ही मंजूरी दे चुकी है। पीएससी में सिपाही के 26200 और सिविल पुलिस में फायरमैन के 1057 पदों पर नियुक्ति की जएगी।
हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा
Advertisement
इसके अलावा नागरिक पुलिस में भी 26,200 पीएससी में कॉन्सटेबल के लिए और फायरमैन के लिए 1057 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। स्वस्थ्य विभाग की तरफ से रिटायर्ड डॉक्टरों की नियुक्ति करने के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इसकी विज्ञपति जल्द जारी होगी। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ को विभागों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा दिया जा रहा है। जैसे ही इन भर्तियों को शासन से अनुमति मिलेगी, वैसे ही विभाग विज्ञपति जारी कर देंगे।
सरकार ने 2024 से पहले 2023 में युवाओं को रोजगार देने की पूरी तैयारी कर ली है। ऐसी उम्मीद है कि आने वाले वक्त में दूसरे विभागों में भी भर्ती से संबंधित प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×