PM Kisan Yojana: किसानों का इंतजार खत्म, 23वीं किस्त जारी होने की तारीख आई सामने
23rd Instalment PM kisan Scheme: लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि योजना की अगली किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी।पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे।
इस दौरान पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि यह राशि किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। खासतौर पर खरीफ फसलों की बुवाई के समय यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होती है।
23rd Instalment PM-Kisan Yojana: पश्चिम बंगाल से जारी होगी नई किस्त

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले स्थित तारकेश्वर से पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में एक साथ राशि भेजी जाएगी। इससे पहले पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी से इस किस्त को किसानों के खातों में भेजा था।
योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल किसानों को कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यानी हर चार महीने में किसानों के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं।
PM Kisan Scheme: अब तक किसानों को कितना मिला लाभ?

केंद्र सरकार द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पीएम किसान योजना के तहत अब तक 22 किस्तों के माध्यम से किसानों को 4.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।
यह योजना देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जिससे उन्हें खेती की लागत और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है।
महिला किसानों को भी मिला बड़ा फायदा
पीएम किसान योजना का लाभ बड़ी संख्या में महिला किसानों को भी मिला है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 2.17 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थी इस योजना से जुड़ चुकी हैं।
महिला किसानों के खातों में अब तक 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी मदद मिली है।
किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की सबसे बड़ी किसान कल्याण योजनाओं में से एक है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता देकर खेती के खर्चों में मदद करना और उनकी आय को मजबूत बनाना है। 20 जून को आने वाली 23वीं किस्त का लाभ भी करोड़ों किसानों को मिलने वाला है, जिससे उन्हें खेती के कार्यों में राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें:
Join Channel