किसानों के लिए जरूरी खबर! 30 जून से पहले करें E-KYC, नहीं तो अटक जाएगी PM Kisan योजना की अगली किस्त
How to update PM Kisan E-KYC: देश के करोड़ों किसानों के लिए मोदी सरकार कई लाभकारी योजना चला रही है। इन्ही योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। मोदी सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना से देश के लाखों किसानों को बड़ी राहत मिलती है।
यह योजना किसान भाइयों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। हालांकि योजना का लाभ लगातार पाने के लिए किसानों को PM Kisan E-KYC Aadhaar link की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। यदि किसी किसान ने अभी तक अपना E-KYC अपडेट नहीं कराया है, तो उसकी अगली PM Kisan installment रुक सकती है। ऐसे में किसानों को जल्द से जल्द अपनी E-KYC प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। मालूम हो कि ई-केवाईसी कराने के लिए 30 जून तक की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके बाद आप ई-केवाईसी नहीं करा पाएंगे।
क्यों जरूरी है PM Kisan E-KYC?

बता दें कि सरकार ने फर्जी लाभकारों का नाम लिस्ट से हटाने और सही किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए E-KYC अनिवार्य किया है। इससे जिन किसानों के आधार नंबर उनके PM किसान खातों से लिंक नहीं हैं, उन्हें भविष्य की किस्तों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें आगे मिलने वाले किसान योजना के तहत पैसे लेने में दिक्कत हो सकती है।
How to update PM Kisan E-KYC: घर बैठे PM Kisan E-KYC कैसे अपडेट करें?
बताते चले कि किसान घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपनी E-KYC पूरी कर सकते हैं। इसके लिए नीचे कुछ आसान तरिके दिए गए हैं, उसे फॉलो करें:-
ऑनलाइन E-KYC करने का तरीका

- आपको सबसे पहले PM Kisan की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद "e-KYC" ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर अपना Aadhaar Number डालें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें।
- मोबाइल पर आए OTP फील करें।
- OTP वेरिफिकेशन होते ही E-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
PM Kisan 23rd installment date: PM Kisan E-KYC Status कैसे देखें?
इतना ही नहीं, यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका आधार PM Kisan खाते से लिंक हुआ है या नहीं, तो वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status सेक्शन से पता लगा सकते हैं। यहां आपको E-KYC और Aadhaar Linking की करेंट स्थिति क्या है वह दिखाई देगी।
PM Kisan की 23वीं किस्त कब आएगी?
देश के लाखों किसान अब अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सरकार की तरफ से अभी PM Kisan 23rd installment date का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन योजना के पिछले भुगतान चक्र को देखते हुए बताया जा रहा है कि निर्धारित समय पर ही अगली क़िस्त आएगी।
पात्र किसानों के लिए कुछ जरूरी सलाह
अगर आपने अभी तक PM Kisan E-KYC नहीं किया है या Aadhaar Linking का काम पूरा नहीं हुआ है, तो जल्द से जल्द PM Kisan E-KYC Aadhaar link करा लें। ऐसा नहीं करने पर आपकी अगली PM Kisan installment मिलने में काफी देरी हो सकती है। सरकार लगातार किसानों से अपील कर रही है कि वे समय रहते E-KYC अपडेट कर लें योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
Join Channel