इंतजार खत्म! PM Kisan की 23वीं किस्त की तारीख तय, इस दिन खाते में आएंगे 2000 रूपये
PM Kisan Yojana 23rd Installment: देश के करोड़ों किसान लंबे समय से प्रधानमंत्री किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। अब उन किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 और 21 जून को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वे हुगली और कोलकाता में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 20 जून को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक अकाउंट में योजना की 23वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे।
PM Modi 23 Kist Kitne Baje Release Karenge: कितने बजे आएगी किस्त?
प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। पश्चिम बंगाल में यह कार्यक्रम दोपहर के बाद करीब 3.45 बजे शुरू होगा। इसका मतलब कि 20 जून को शाम 4 बजे तक किसानों के खातों में पीएम किसान योजना के पैसे आना शुरू हो जाएंगे।
PM Kisan Yojana: पिछली बार 9.46 करोड़ किसानों को मिला था लाभ
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने 13 मार्च को जारी की थी। इस दौरान देश के 9 करोड़ 46 लाख 15 हजार 309 किसानों के बैंक खातों में सहायता राशि भेजी गई थी। लेकिन इस बार 9.44 करोड़ किसानों के खाते में ही पैसा आने वाला है। ये 23वीं पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे, राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद, यहां से पहली बार किस्त जारी करने वाले हैं।
PM Kisan Yojana 23rd Installment: किन किसानों को नहीं मिलेगी 23वीं किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार लगातार फर्जी और अपात्र लाभार्थियों के नाम लिस्ट से हटा रही है। यही वजह है कि पिछले साल दिसंबर से मार्च के बीच जहां 10 करोड़ से अधिक किसानों को किस्त मिली थी, वहीं इस बार यह संख्या घटकर केवल 9.46 करोड़ रह गई है। नियमों के मुताबिक, जिन लोगों ने 1 फरवरी 2019 के बाद खेती की जमीन खरीदी है या फिर एक ही परिवार के दो सदस्य इस योजना का फायदा ले रहे हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, जिन किसानों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं है, उनकी किस्त भी अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी।
कैसे चेक करें पीएम किसान योजना की किस्त आई या नहीं?
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in या मोबाइल ऐप पर जाएं।
- इसके बाद ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें।
- अब यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और ‘Get Data’ पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपके पैसों और भुगतान की पूरी जानकारी आ जाएगी।
- इससे पता चल जाएगा कि अगली किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।
Join Channel