टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शनिवार के दिन इन 3 चीज़ों का दिखना होता है बेहद शुभ

वैसे तो शनिवार को लेकर हम सभी में तरह-तरह के डर और भ्रांतियां हैं,मगर क्या आपको मालूम है कि शनिदेव जब अपनी कृपा करने वाले होते हैं

06:43 AM Feb 22, 2020 IST | Desk Team

वैसे तो शनिवार को लेकर हम सभी में तरह-तरह के डर और भ्रांतियां हैं,मगर क्या आपको मालूम है कि शनिदेव जब अपनी कृपा करने वाले होते हैं

वैसे तो शनिवार को लेकर हम सभी में तरह-तरह के डर और भ्रांतियां हैं,मगर क्या आपको मालूम है कि शनिदेव जब अपनी कृपा करने वाले होते हैं तब आपके सामने कई सारे संकेत भेजते हैं और हम उन्हें पहचान भी नहीं पाते हैं। तो चालिए जानते हैं शनिवार की सुबह क्या दिख जाने से हम मान सकते हैं कि शनि की कृपा हमारे ऊपर बरसने वाली है। 
1.भिखारी
अगर शनिवार की सुबह-सुबह आपको कोई भिखारी या गरीब व्यक्ति आपके दरवाजे के सामने या आपके सामने आ जाए तो यह एक बेहद शुभ संकेत माना जाता है। मगर आपने नादानी से इन्हें डांटकर भगा दिया तो ऐसे में आपको सचेत रहना होगा क्योंकि शनिदेव का प्रकोप आप पर बरसने वाला है। 
2.सफाई कर्मचारी
शनिवार की सुबह अगर आपको कोई सफाई कर्मचारी दिख जाए या आप किसी को झाडू लगाते हुए देख लें तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। उन्हें आपको कोई कपड़ा या कुछ पैसे दे देने चाहिए। क्योंकि ये बात इस ओर इशारा करती है कि आप जो काम करने के लिए घर से बाहर जा रहे हैं उसमें आप जरूर सफल होंगे। 
3.काला कुत्ता 
शनिमहाराज का वाहन काले कुत्ते को माना जाता है। इस दिन अगर घर से बाहर निकलते हुए आपको यदि काला कुत्ता दिख जाए तो समझ लीजिए आपके काम को सफल करने में शनिदेव आपका पूरा सहयोग देंगे। हो सके तो शनिवार के दिन आप काले कुत्ते को घी लगी हुई रोटी भी खिलाएं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article