टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सत्येंद्र जैन का नया वीडियो आया सामने, हमलावर हुई BJP, कहा- जेल में लग रहा शाही दरबार

आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन काफी समय से तिहाड़ जेल में बंद है। एक बार फिर सतेंद्र जैन का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आय है। इस वीडियो में जैन निलंबित सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे है।

12:22 PM Nov 26, 2022 IST | Desk Team

आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन काफी समय से तिहाड़ जेल में बंद है। एक बार फिर सतेंद्र जैन का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आय है। इस वीडियो में जैन निलंबित सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे है।

आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली सरकार (Delhi government) के मंत्री सतेंद्र जैन (Satendra Jain) काफी समय से तिहाड़ जेल में बंद है। एक बार फिर सतेंद्र जैन का एक नया सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) सामने आया है। इस वीडियो में जैन निलंबित सुपरिंटेंडेंट अजीत कुमार (Ajit Kumar) के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे है। भाजपा ने इस सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद एक बार फिर से आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। 
बता दें कि सत्येंद्र जैन के इस नए वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने ट्वीट कर कहा, जेल मंत्री का शाही दरबार लग रहा है और अब जेल सुपरिटेंडेंट आए हैं हाजिरी लगाने। कोई कमी रह न जाए शाही ठाठ में इसका पूरा प्रबंध किया है आप सरकार ने।

Advertisement

 इससे पहले सामने आए वीडियो में जैन ने कराया था मसाज 
वहीं दिल्ली भाजपा ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो को शेयर करते हुए कहा, जेल मंत्री के दरबार में रात 8 बजे जेल सुपरिंटेंडेंट की हाजि़री !दिल्ली भाजपा ने अपने अगले ट्वीट में सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा, दरबार में हाजि़र हुये जेल सुपरिंटेंडेंट साहब। इससे पहले सामने आए वीडियो में सत्येंद्र जैन जेल में मसाज कराते और बाहर का खाना खाते नजर आ चुके हैं। जिसे लेकर भाजपा और कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा था।
Advertisement
Next Article