For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जेल में भी शाही जिंदगी जी रहे हैं सत्येंद्र जैन? बीजेपी ने केजरीवाल से की मंत्री की बर्खास्ती की मांग

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन काफी समय से तिहाड़ जेल में बंद है। जेल में रहने के बाद भी वह शाही जिंदगी जी रहे है।

01:46 PM Oct 31, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन काफी समय से तिहाड़ जेल में बंद है। जेल में रहने के बाद भी वह शाही जिंदगी जी रहे है।

जेल में भी शाही जिंदगी जी रहे हैं सत्येंद्र जैन  बीजेपी ने केजरीवाल से की मंत्री की बर्खास्ती की मांग
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन काफी समय से तिहाड़ जेल में बंद है। जेल में रहने के बाद भी वह शाही जिंदगी जी रहे है। इस मामले में भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सत्येंद्र जैन को तुरंत बर्खास्त करते हुए दूसरी जेल में शिफ्ट करने की मांग की है।
Advertisement
सतेंद्र जैन को बर्खास्त कर देना चाहिए 
आपको बता दे कि  रविवार को आदेश गुप्ता ने कहा कि एक ऐसा मंत्री जो मनी लॉन्ड्रिंग केस में पिछले 6 महीनों से जेल में बंद है। वह अभी भी दिल्ली सरकार के मंत्री पद पर बरकरार है। वो अभी भी जेल से मंत्रायल चला रहे है।आगे उन्होंने बताया कि जेल में सतेंद्र जैन मुख्य गवाहों से मिलते है और इसके साथ ही उनको प्रभावित करने का काम करते है। कोर्ट में इस मामले की कार्यवाही चल रही है। इस दौरान एक अपराधी मुख्य गवाहों  को बुलाकर उनसे मिल रहा है, यह बहुत ही गंभीर मामला है, भाजपा ये मांग कर रही है कि इन सबूतों के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सतेंद्र जैन को बर्खास्त कर देना चाहिए और साथ उन्हें जल्द ही दूसरी जेल में शिफ्ट कर देना चाहिए। उनका कहना है कि पार्टी इसको लेकर आंदोलन चलाएगी।
ये मामला CBI की शिकायत पर आधारित 
Advertisement
बता दे कि ये मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की शिकायत पर आधारित था।  जिसमें आरोप लगाया था कि सतेंद्र जैन ने 14 फरवरी, 2015 से 31 मई,  2017 तक कई व्यक्तियों के नाम पर चल संपत्ति अर्जित की थी। जिसका वह संतोषजनक हिसाब नहीं दे सकें।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×