W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सऊदी अरब ने 10 दिनों में 12 के सिर काट दिए, मरने वालों में 3 पाकिस्तानी

सऊदी अरब में नियम बेहद सख्त है। जिस अपराध की हमारे देश में सजा सुनाई जाती है। उस अपराध के लिए यहां मौत दी जाती है। 15 नवंबर 2022 को सऊदी अरब में गुलजार खान नाम के एक पाकिस्तानी शख्स के सिर को धड़ से अलग कर दिया गया। बता दें इस सप्ताह गुलजार तीसरा पाकिस्तानी शख्स था।जिसे सऊदी में मौत की सजा मिली। बता दें पिछले 10 दिनों में 12 लोगों के सिर को धड़ से अलग कर मौत के घाट उतार दिया है।

03:58 PM Nov 23, 2022 IST | Desk Team

सऊदी अरब ने 10 दिनों में 12 के सिर काट दिए  मरने वालों में 3 पाकिस्तानी
Advertisement

सऊदी अरब में नियम बेहद सख्त है। जिस अपराध की हमारे देश में सजा सुनाई जाती है। उस अपराध के लिए यहां मौत दी जाती है। 15 नवंबर 2022 को सऊदी अरब में गुलजार खान नाम के एक पाकिस्तानी शख्स के सिर को धड़ से अलग कर दिया गया। बता दें  इस सप्ताह गुलजार तीसरा पाकिस्तानी शख्स था।जिसे सऊदी में मौत की सजा मिली। बता दें पिछले 10 दिनों में 12 लोगों के सिर को धड़ से अलग कर मौत के घाट उतार दिया है। 1 सितंबर 2022 को सऊदी अरब पुलिस ने रियाद के एक वेयर हाऊस से करीब पांच करोड़ नशीली गोलियों के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 2 लोग पाकिस्तान और 6 सीरिया के थे। सऊदी प्रशासन ने तुरंत इस पर एक्शन लिया। इसके बाद दो महीने में गुलजार खान समेत 12 लोगों के खिलाफ कई मामलों में यहां की सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चला। 14 नवंबर को कोर्ट ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी में इन सभी को दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई।

सऊदी अरब में अपराध की सजा मौत
Advertisement
सऊदी अरब प्रेस एजेंसी के मुताबिक मौत की सजा पाने वालों में 3 पाकिस्तान, 4 सीरियाई 2 जॉर्डन और 3 सऊदी अरब के नागरिक थे। दरअसल इस्लामिक कानून के तहत यहां किसी तरह की नशीली दवा रखना या खरीदना-बेचना अपराध है। इस तरह के आरोप में दोषी पाए जाने पर सऊदी में मौत की सजा दी जाती है।बता दें शरिया में शराब पीना नशीली दवाओं का इस्तेमाल करना या तस्करी करना  कानून के तहत सबसे बड़े अपराधों में से एक है। जब कोई शख्स इस कानून को तोड़ता है तो उसे ईश्वर के खिलाफ किया गया अपराध माना जाता है। यही वजह है कि यहां इन अपराधों की कड़ी सजा दी जाती है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×