Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सऊदी अरब ने कश्मीर पर भारत के रुख का किया समर्थन

सऊदी अरब कश्मीर पर भारत के रुख को समझता है तथा उसका मानना है कि भारत जो भी कर रहा है वह अपनी आबादी की बेहतरी के लिये कर रहा है। यह बात बुधवार को यहां एक भारतीय सूत्र ने कही।

05:28 PM Oct 30, 2019 IST | Shera Rajput

सऊदी अरब कश्मीर पर भारत के रुख को समझता है तथा उसका मानना है कि भारत जो भी कर रहा है वह अपनी आबादी की बेहतरी के लिये कर रहा है। यह बात बुधवार को यहां एक भारतीय सूत्र ने कही।

रियाद :  सऊदी अरब कश्मीर पर भारत के रुख को समझता है तथा उसका मानना है कि भारत जो भी कर रहा है वह अपनी आबादी की बेहतरी के लिये कर रहा है। यह बात बुधवार को यहां एक भारतीय सूत्र ने कही। 
Advertisement
सूत्र ने यह टिप्पणी तब की है जब एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज और वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के साथ व्यापक चर्चा की। 
सूत्र ने बताया, ‘‘कश्मीर पर भारत के रुख को लेकर सऊदी अरब में वृहद राजनीतिक समझ है।’’ 
उन्होंने बताया कि मोदी और सऊदी अरब के शीर्ष नेतृत्व के बीच मंगलवार को हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान कश्मीर पर कोई चर्चा नहीं की गई। हालांकि, उन्होंने यह कहा कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत में पाकिस्तान का जिक्र किया गया। 
सूत्र ने कहा, ‘‘सऊदी अरब कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला मानता है।’’ इसी के साथ उन्होंने संकेत दे दिया कि इस मुद्दे पर सऊदी अरब, पाकिस्तान के पक्ष में नहीं है। 
मोदी और सऊदी अरब के वली अहद (युवराज) के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त बयान में मंगलवार को ‘‘देशों के आंतरिक मामलों में सभी रूपों में हस्तक्षेप को खारिज कर दिया।’’ 
Advertisement
Next Article