Rajpal Yadav के सपोर्ट में ऊतरे सलमान खान, चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स में सौरभ द्विवेदी पर हुई कॉन्ट्रोवर्सी पर एक्टर ने दी सफाई
Saurabh And Rajpal Controversy: चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स कई मायनों में चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि रविवार की शाम को हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में इंडियन सिनेमा की बेहतरीन अटीवमेंन्ट्स का जश्न मनाया गया, जिसमें ‘धुरंधर’ ने सबसे ज्यादा खिताब अपने नाम किए. इस अवॉर्ड शो को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और जाकिर खान के साथ सौरभ द्विवेदी ने भी होस्ट किया था.
इसी के साथ, इस अवॉर्ड नाईट में विक्की कौशल, करण जौहर, बॉबी देओल समेत इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी देखे को मिलीं. हालांकि जो चीज सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रही वो थे एक्टर राजपाल यादव. क्योंकि चेक बाउंस केस की वजह से कुछ दिन तिहाड़ जेल में रहने की वजह से उनके ऊपर सो के दौरान कुछ ऐसी बातें हुईं, जो कि फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई.
Saurabh And Rajpal Controversy: क्यों शुरू हुई राजपाल को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी?

दरअसल अवॉर्ड शो में बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा था कि, “मैं कुछ सोच रहा था कि आजकल बहुत ज्यादा विश्व में धुआं ही धुआं हो रहा है. इतना युद्ध चल रहा है, तो कहां बैठूं कहां सोचू इतना रुपये-डॉलर सब ऊपर-नीचे हो रहा है. कुछ समझ में नहीं आ रहा है बस बैठा बैठा शांति-शांति यही कर रहा हूं.”
Saurabh And Rajpal Controversy: सौरभ ने राजपाल को लेकर क्या कहा?

इसके बाद सौरभ ने उनके इस बयान पर जवाब देते हुए कहा था कि, “राजपाल भाई, डॉलर-रुपया कितना भी ऊपर नीचे हो, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं.” इस बात पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत सभी के चेहरे पर हंसी आ गई. हालांकि राजपाल पहले तो थोड़ सहमें, लेकिन फिर माहौल को देखते हुए वो भी हंसने लगे और बोले कि, “मसाला तो सुन लो एक बार.” फिर जाकिर खान भी बोले कि, “मेरे ख्याल से मामला अदालत में है तो इस बात को यही जाने देते हैं.”
Saurabh And Rajpal Controversy: सलमान खान ने किया राजपाल को सपोर्ट
Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow… pic.twitter.com/CzE86CCYXH— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2026
ऐसे में सौरभ द्विवेदी की इस बात पर सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ लोगों ने उनको क्रिटीसाइज करना शुरू कर दिया है. लेकिन इसी बीच सलमान खान ने राजपाल को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है.
जिसमें वो कह रहे हैं कि, 'राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हों और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हों और एक वैल्यू लाते हों, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेंगे, हकीकत ये ही है और ये याद रखना कि कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है.'
Saurabh And Rajpal Controversy: राजापाल ने शेयर किया वीडियो
🙏 @saurabhtop #ZakirKhan pic.twitter.com/jPRWjQL9a6
— Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial) April 7, 2026
हालांकि सौरभ द्विवेदी के ऊपर हो रहे क्रिटीसीज़्म पर राजपाल ने भी अब अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि, 'नमस्कार दोस्तों पिछले दिनों चेतक स्क्रीन में जाने का सौभाग्य मिला वहां पर पूरी इंडस्ट्री से मिलने का मौका मिला. खूब नाच गाना स्किड्स का दौर था, बढ़िया माहौल था अलग-अलग स्किड्स चल रहे थे. तो हमारी सौरभ की और जाकिर की कि एक ऐसी बात हुई कि देश दुनिया में युद्ध है, इकॉनोमी है ऊपर नीचे सब चल रहा है. तो इसमें पीसना कॉमन मैन को ही पड़ता है. चेक बाउंसिंग यद्ध इकोनमी ऊपर नीचे एक जनरल पूरी दुनिया के लिए एक ऐसा स्किट बनाने का प्रयास किया.'
इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए राजपाल ने कहा कि 'कभी कभी फिल्मों में होता है. हम सीन डिजाइन करते हैं लेकिन जो मीनिंग वो सही तरीके से लोगों तक नहीं पहुंच पाता है तो यह सिनेमा है, सौरव और जाकिर मेरे छोटे भाई जैसे हैं.
हमेशा उन्होंने सम्मान दिया है और वह हमारे जिगर है, हम लोग कलाकार, पत्रकार, चित्रकारकार एक दूसरे से हमेशा जुड़े होते हैं और सौरभ ने तो हमारे सम्मान में पूरी ऑडिटोरियम को खड़े होकर तालियां बजवाई और प्लीज प्लीज सौरभ की निंदा करके उल्टी सीधी लाइनें लिख के सौरभ का दिल मत दुखाईए. सौरभ का दिल दुखाना मतलब मेरा दिल दुखाना है. सौरभ के लिए अगर कोई भी बात आपकी लेखनी से निकलेगी, तो उससे मेरा दिल दुखेगा. आई लव सौरभ, आई लव जाकिर एंड आई लव यू ऑल.'
Saurabh And Rajpal Controversy: क्या था राजपाल यादव का चेक बाउंस केस

अब अगर आपको इस बारे में नहीं पता तो हम आपको बता देते हैं कि राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में 5 फरवरी को पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया था. उन्हें एक चेक बाउंस केस में छह महीने की सजा काटनी थी. यह केस 2010 में लिए गए एक लोन से जुड़ा था, जो उन्होंने अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता पता लापता’ के प्रोडक्शन के लिए लिया था. बताया जा रहा था कि लोन सिर्फ 5 करोड़ का ही था, लेकिन समय के साथ इंटरेस्ट और पेनल्टी के कारण यह बकाया रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई थी.
सरेंडर करने से पहले, उन्होंने सार्वजनिक रूप से पुलिस के आगे कहा था कि उनके पास कोई पैसा नहीं है और उन्हें इस मुश्किल से निकलने का कोई रास्ता नज़र नहीं आ रहा है। हालांकि, बाद में राजपाल यादव को इस मामले में अंतरिम जमानत मिल गई.
Read More: Prince Narula ने अपने नए गानें में Elvish yadav को किया ट्रोल!, जानें क्या है पूरा मामला?
Join Channel