सावन 2022 : पूरी होगी हर इच्छा अगर भगवान भोले पर चढ़ाएं ये 5 अनाज
भगवान शिव को भोले भंडारी कहा गया है। श्रद्धा से एक लोटा जल भी चढ़ा दें तो भी भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। महादेव को जो भी श्रद्धा से ध्यान करके उन्हें चीजें चढ़ाता है वो वैसे ही मनोकामना पूरी कर देते हैं।
09:07 AM Jun 24, 2022 IST | Desk Team
भगवान शिव को भोले भंडारी कहा गया है। श्रद्धा से एक लोटा जल भी चढ़ा दें तो भी भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। महादेव को जो भी श्रद्धा से ध्यान करके उन्हें चीजें चढ़ाता है वो वैसे ही मनोकामना पूरी कर देते हैं। घर पर रखे आपके अनाज और खाने पीने की चीजों में ही भगवान शिव को प्रसन्न करने का उपाय छिपा है।
Advertisement
भगवान शिव की उपासना के लिए सावन का महीना बेहद शुभ और खास माना गया है। सावन में भगवान शिव को 5 प्रकार के अनाज अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
चावल : शिवलिंग पर सफेद चावल चढ़ाने वाले को धनलाभ मिलता है। अगर आपको धनलाभ ना हो रहा हो या आपका रुपैया पैसा कहीं रुका हो तो शिव जो को सोमवार के दिन चावल चढ़ाएं। एक मुट्ठी चावल शिव जी को चढ़ाएं और फिर किसी गरीब को दान कर दें।
अरहर दाल : कहा का जाता है कि सावनके दौरान शिवलिंग पर अरहर अर्पित करना अत्यंत शुभ है।मान्यतानुसार सावन में ऐसा करने से ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही दुखों से भी छुटकारा मिलता है।
गेंहू : शिवलिंग पर गेंहू चढ़ाने से भी बहुत फायदा मिलता है। अगर आपकी शादी को लंबा समय हो गया है और आपको संतान सुख ना मिल रहा हो तो गेहूं चढ़ाने से आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं शिवलिंग पर गेंहूं चढ़ाने से बौद्धिक स्तर का विकास होता है।
काले तिल: यदि बेलपत्र और फूल न हों तो आप भोलेशंकर को काले तिल भी चढ़ा सकते हैं। भगवान शिव को काले तिल पंसद है।
मूंग : सावन के महीने में शिवलिंग पर मूंग अर्पित करने से जीवन में आ रही बाधाओं का अंत होता है। ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं।
Advertisement