Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सावन 2022 : बन रहे हैं ये खास संयोग, जानें कब है सावन का पहला और आखिरी सोमवार

शिव भक्त के लिए सावन का महीना खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है।

09:11 AM Jun 25, 2022 IST | Desk Team

शिव भक्त के लिए सावन का महीना खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है।

 शिव भक्त के लिए सावन का महीना खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सावन का महीना भगवान शिव  को समर्पित माना जाता है। इस पवित्र महीने में की गई भोलेनाथ की आराधना बेहद शुभ फलदायी मानी जाता है। इसके अलावा इस महीने में भक्त सोमवार का व्रत भी रखते हैं। अनुकूल वर की प्राप्ति के लिए कुंवारी कन्याएं भी सावन सोमवार का व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि सावन सोमवार का व्रत कब से शुरू हो रहा है।
Advertisement
पूर्णिमा तिथि के अनुसार सावन का आरंभ 14 जुलाई से हो रहा है। वहीं संक्रांति के हिसाब से सावन की शुरुआत 16 जुलाई 2022 से होगी। ऐसे में पूर्णिमा और संक्रांति के हिसाब से सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को है। इस दिन सावन मास की पंचमी तिथि है। ऐसे में इस दिन कई राज्यों में नाग पंचमी  का त्योहार मनाया जाएगा।
सावन 2022 में पड़ने वाली सोमवार की तिथियां-
सावन का पहला दिन- 14 जुलाई 2022
सावन का पहला सोमवार- 18 जुलाई 2022
सावन का दूसरा सोमवार- 25 जुलाई 2022
सावन का तीसरा सोमवार- 01 अगस्त 2022
सावन का चौथा सोमवार- 08 अगस्त 2022
सावन का आखिरी दिन- 12 अगस्त, 2022
पंचांग के अनुसार इस दिन प्रदोष व्रत का भी विशेष संयोग बन रहा है।इसलिए सावन का दूसरा सोमवार शिवजी के भक्तों के लिए खास रहने वाला है।इसके अलावा सावन के दूसरे सोमवार पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत योग और ध्रुव योग का भी खास संयोग बन रहा है। 
Advertisement
Next Article