Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Sawan 2024: सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

06:01 AM Jul 29, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Sawan 2024: देशभर में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। धार्मिंक स्थलों पर सभी भक्त अपनी मनोकामना को लेकर सुबह से ही पूजा-अर्चना में लगें हुए है। प्रमुख मंदिरो में महादेव का शृंगार भी किया गया। शहर में सुबह-सुबह से ही शिवालयों में शिव के नाम की गूंज शुरू हो गई है। शहर से लेकर गांव तक सभी प्रमुख मंदिरों पर शिवजी के जलाभिषेक के साथ श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही है।

 

क्रिकेटर उमेश यादव ने महाकाल के दर्शन किए

सावन के दूसरे सोमवार को देशभर में सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ पहुंचने लग गई है। वहीं पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में जलाभिषेक किया जा रहा है। इस खास मौके पर क्रिकेटर उमेश यादव ने भी महाकाल के दर्शन किए। वह महाकाल की आरती में शामिल हुए और पूजा-अर्चना की।

 

साथ ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में जहां भव्य सजावट की गई है, वहीं सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं। दशाश्वमेध घाट से जल भरकर बड़ी संख्या में कांवड़िये बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए शिव धामों के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं, दशाश्वमेध घाट कांवड़िया भक्तों का हुजूम उमड़ने की वजह से शिवमय हो गया। दूसरा सोमवार पुनर्वसु नक्षत्र और सोमवती अमावस्या के शुभ संयोग में लग रहा है। यह नक्षत्र भक्तों की हर मनोकामना को पूरी करने वाला है

सुरक्षा के पुख्ता इंजताम

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सावन के दूसरे सोमवार के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। श्याम नाथ मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़ यात्री दर्शन के लिए पहुंच रहे है। सभी की सुरक्षा को देखते हुए सीतापुर के सीओ सीटी अमन सिंह ने कहा, हर चौराहे, हर चेक पॉइंट पर पुलिस की तैनाती की गई है... भक्तों को मंदिर में दर्शन कराने के सभी इंतज़ाम हैं जिससे उन्हें दिक्कत न हो। अंदर आने और बाहर जाने के गेट अलग-अलग हैं, CCTV से भी निगरानी हो रही है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article