Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Sawan 2025: गलती से भी इन रंगों के कपड़े न पहनें, नहीं तो नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ!

12:38 PM Jul 14, 2025 IST | Shivangi Shandilya

Sawan 2025: इस साल सावन महीना 11 जुलाई से शुरू है, जो 9 अगस्त 2025 तक चलेगा. ऐसे में आज सावन का पहला सोमवार है। सावन माह महादेव का पसंदीदा महीना भी है। इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा की जाती है। भक्त व्रत रखते हैं और शिवलिंग की पूजा करते हैं। शिव भक्त पूरे सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। मान्यता है कि सावन के पवित्र महीने में शिव की पूजा करने से शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में इस महीने के कुछ नियम हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है। इस महीने में कुछ रंग ऐसे हैं जिन्हें पहनने से बचना चाहिए।

भगवान शिव को करें प्रसन्न

ऐसा माना जाता है कि सावन में आप भगवान शिव को बहुत जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं। अगर आप पूरे महीने सुबह जल्दी उठकर भगवान शिव को जल चढ़ाते हैं, तो भगवान शिव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इस माह पूजा-पाठ के लिए कुछ रंगो का विशेष तौर पर ख्याल रखें। कुछ ऐसे रंग है जो भोलेनाथ को बेहद प्रिय हैं तो वहीं कुछ रंगों से शिवजी नाराज भी हो सकते है! इसलिए यह जानना जरूरी है कि सावन में किन रंगों के कपड़े पहनकर भोलेनाथ की पूजा करना लाभकारी रहेगा और किन रंगों से आपको परहेज करने की जरुरत है।

Advertisement

इन रंगों के कपड़े पहनने से बचे

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक़, हम जो कुछ भी करते हैं, यहां तक कि हम जो पहनते हैं, उसका भी हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में अगर रंगों की बात करें, तो इसका भी हमारे जीवन पर प्रभाव दिखाई देता है। सावन में शिवजी की पूजा करते समय कुछ ख़ास बातों का ध्यान रखना चाहिए। पूजा करते समय रंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में तीन रंग होते हैं, जिन्हें सावन में पहनने से बचना चाहिए। ये रंग धार्मिक लिहाज से शुभ नहीं माना जाता है।

इन रंगों के कपड़ें न पहने

धार्मिक लिहाज से सावन में आप काले, भूरे और खाकी रंग के कपड़े पहनने से बचे. केवल सावन ही नहीं इन रंगों के कपड़े आप किसी भी धार्मिक आयोजन पर न पहने। मान्यता है कि इन रंगों से निगेटिव एनर्जी आती है। इसलिए सावन में आप इन रंगों के कपड़े पहनकर पूजा करने से परहेज करना चाहिए।

इन रंगों के कपड़े पहनना चाहिए

सावन (Sawan 2025) शुरू है ऐसे में आपको बता दें कि सावन का महीना हरियाली और प्रकृति से जुड़ा है, जो जीवन में समृद्धि, ताज़गी और खुशियां लेकर आता है। इस दौरान शुभ और सकारात्मक रंग के कपड़े पहनने से मन में नई ऊर्जा और खुशी का संचार होता है। इस महीने में सफ़ेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग भगवान शिव का प्रिय रंग है। साथ ही, सफ़ेद रंग शांति, सादगी और पवित्रता का प्रतीक है। इसके अलावा, आप सावन में हरे और पीले रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं।

read also:शुभांशु की सुरक्षित वापसी के लिए परिवार ने भोलेनाथ की प्रार्थना, कल धरती पर लौटेंगे

Advertisement
Next Article