For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी सुभासपा, ओपी राजभर ने किया ऐलान

समाजवादी पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की।

10:35 AM Jul 15, 2022 IST | Desk Team

समाजवादी पार्टी की अगुवाई वाले गठबंधन के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष ओपी राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की।

राष्ट्रपति चुनाव में nda उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी सुभासपा  ओपी राजभर ने किया ऐलान
समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की अगुवाई वाले गठबंधन के सहयोगी दल सुभासपा (SBSP) के अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (NDA Candidate Draupadi Murmu) को समर्थन देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी पर उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।
Advertisement
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि CM योगी ने मुझे बुलाकर कहा कि आप पिछड़े, दलित, वंचित की लड़ाई लड़ते हैं। आप द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें। मैंने उनसे मुलाकात की। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हुई। उनसे बात होने के बाद हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान किया है।
SP नेता को हमारी जरूरत नहीं 
राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता को हमारी जरूरत नहीं है। प्रेस वार्ता में जयंत चौधरी को बुला लेते हैं, लेकिन ओपी राजभर को न बुलाना। राज्यसभा चुनाव आया तो राज्यसभा जयंत चौधरी को दे देना, MLC चुनाव में हमें न पूछना। उनकी तरफ से नजरअंदाज करने वाली चीजें हो रही हैं।
Advertisement
वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में सुभासपा के छह विधायक हैं। उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव सुभासपा और सपा ने एक साथ मिलकर लड़ा था। सुभासपा ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा था और छह पर जीत हासिल की थी। इससे पहले, 2017 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा, बीजेपी के साथ थी और राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सत्ता में शामिल भी हुई थी लेकिन बाद में पार्टी सरकार से अलग हो गयी थी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×