Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नवजोत सिंह सिद्धू की सजा में संशोधन की मांग वाली पुनर्विचार याचिका पर SC ने फैसला सुरक्षित रखा

उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व क्रिकेटर उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस की सजा में संशोधन की मांग वाली पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

12:21 AM Mar 26, 2022 IST | Shera Rajput

उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व क्रिकेटर उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस की सजा में संशोधन की मांग वाली पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की सजा में संशोधन की मांग वाली पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
Advertisement
न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की पीठ ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।
यह मामला 1988 में सिद्धू और अन्य के सड़क पर हुए झगड़े से जुड़ हुआ है। सिद्धू के कथित रूप से मुक्का मारने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में शीर्ष न्यायालय ने 15 मई 2018 के अपना फैसला दिया था।
मृतक के परिजन गुरनाम सिंह ने शीर्ष अदालत के 2018 के फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर की थी। याचिका में 1000 रुपए की आर्थिक सजा को नाकाफी बताते हुए दंड बढ़ने की मांग की गई है।
Advertisement
Next Article