Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

5 नवंबर को इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, चेक करें छुट्टी का लेटेस्ट स्टेटस

12:10 PM Nov 04, 2025 IST | Shivangi Shandilya
School Holiday on November 5

School Holiday on November 5: नवंबर शुरू है। इस माह में सरकारी छुट्टियां भी अधिक है। कई त्योहारों के कारण इस माह में सरकारी छुट्टी भी अधिक है। ऐसे में कल यानी बुधवार, 5 नवंबर 2025 को कई राज्यों में सरकारी छुट्टी की वजह से स्कूल-कॉलेज बंद है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कल गुरु नानक जयंती पर किन राज्यों में बैंक, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे? तो चलिए जानते है इस लेख में सब कुछ.

School Holiday Tomorrow: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा पर कल छुट्टी है या नहीं?

Advertisement
School Holiday on November 5

नवंबर की शुरुआत ही त्योहारों से हो रही है। 5 नवंबर 2025 को देशभर में गुरु नानक जयंती, देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा मनाया जाएगा। गुरु नानक देव जयंती सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन पंजाब से लेकर दिल्ली तक कई राज्यों में शोभायात्राएं निकलती हैं. इस मौके पर गुरुद्वारों में कीर्तन और लंगर का आयोजन होता है। ऐसे में इस दिन अधिकांश राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं।

Guru Nanak Dev Jayanti 2025: गुरु नानक जयंती का महत्व

Guru Nanak Dev Jayanti 2025 (credit-sm)

हर वर्ष गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है, जो प्रायः अक्टूबर या नवंबर में पड़ता है। वर्ष 2025 में गुरु नानक जयंती बुधवार, 5 नवंबर को मनाई जाएगी। यह अवसर गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाएगा। सिख धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक यह दिन गुरु नानक देव जी के जन्म का उत्सव होने के साथ-साथ उनकी शिक्षाओं को स्मरण करने का भी अवसर प्रदान करता है। गुरु नानक देव जी ने मानवता को सत्य, समानता और निःस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया था।

School Holiday on November 5: इन राज्यों में 5 नवंबर को स्कूल-बैंक रहेंगे बंद

School Holiday on November 5 (credit-sm)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों के मुताबिक, बुधवार 5 नवंबर 2025 को मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल,  महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप कल किसी जरूरी काम से बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले यह जांच लें कि आपके राज्य में बैंक खुला है या नहीं।

क्रमांकराज्य / केंद्र शासित प्रदेशबैंक की स्थितिअवकाश का कारण (संभावित)
1मिजोरमबंदस्थानीय त्यौहार / राज्य अवकाश
2महाराष्ट्रबंदराज्य / धार्मिक अवकाश
3मध्य प्रदेशबंदराज्य / धार्मिक अवकाश
4ओडिशाबंदराज्य / धार्मिक अवकाश
5चंडीगढ़बंदसार्वजनिक अवकाश
6उत्तराखंडबंदराज्य अवकाश
7तेलंगानाबंदराज्य / धार्मिक अवकाश
8अरुणाचल प्रदेशबंदराज्य अवकाश
9राजस्थानबंदराज्य / धार्मिक अवकाश
10जम्मू और कश्मीरबंदराज्य / धार्मिक अवकाश
11उत्तर प्रदेशबंदराज्य / धार्मिक अवकाश
12नागालैंडबंदस्थानीय त्यौहार
13पश्चिम बंगालबंदराज्य / धार्मिक अवकाश
14दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)बंदसार्वजनिक अवकाश
15छत्तीसगढ़बंदराज्य / धार्मिक अवकाश
16झारखंडबंदराज्य अवकाश
17हिमाचल प्रदेशबंदराज्य अवकाश
18अन्य राज्य (जैसे गुजरात, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक आदि)खुलेनियमित कार्य दिवस

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले एक झटके में सस्ता हुआ सोना, चांदी भी पड़ी फीकी, देखें देशभर के ताजा भाव

Advertisement
Next Article