Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मम्मियों की मौज, पैक नहीं करना पड़ेगा लंच बॉक्स; दशहरा-दिवाली में इतनों दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

05:04 PM Sep 23, 2025 IST | Shivangi Shandilya
School Holidays in October

School Holidays in October: त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। और बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है। अक्टूबर में दुर्गा पूजा, दिवाली और भाई दूज जैसे कई त्योहार हैं। इसी के चलते, स्कूलों के बंद होने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दशहरा और दिवाली के लिए स्कूल और कालेजों में हॉलिडे का ऐलान हो गया है। जारी आदेश के मुताबिक़, दुर्गा पूजा और दिवाली में छह-छह दिन की छुट्टी मिलेगी। अगर आप रविवार को शामिल कर लेंगे तो यह छुट्टियां बढ़कर 8 हो जाएंगी। ऐसे में चलिए जानते है आगामी माह अक्टूबर में कितने दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे।

Advertisement
School Holidays in October

School Holidays: बिहार में कब-कब रहेंगे स्कूल बंद?

बिहार में त्योहारों को देखते हुए स्कूल हॉलिडे की घोषणा हो चुकी है। दुर्गा पूजा और दिवाली पर बच्चों की मौज होने वाली है। इस दौरान उनकी छुट्टियां अधिक पड़ने वाली है। दुर्गा पूजा में चार दिन 29, 30 सितंबर, 1 और 2 अक्टूबर 2025 को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। अगर प्राइवेट स्कूलों की बात करें तो 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ स्कूलों में 3 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा।

Dussehra School Holidays: झारखंड में कितने दिन बंद है स्कूल?

झारखंड में प्राइवेट स्कूलों में 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। हालांकि, सरकारी स्कूलों में सिर्फ 4 दिन यानी 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं कुछ स्कूल 6 अक्टूबर को खुलेंगे।

छत्तीसगढ़ में कितने दिन बंद हैं स्कूल?

छत्तीसगढ़ में दशहरा के मौके पर 6 दिन स्कूल बंद रहेंगे। यह अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2025 तक रहेगा। इस वर्ष दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जो गांधी जयंती का राष्ट्रीय अवकाश भी है। दिवाली की छुट्टियां (कुल 6 दिन) 20 से 25 अक्टूबर, 2025 तक रहेंगी। रविवार, 26 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश रहेगा और स्कूल सोमवार, 27 सितंबर को खुलेंगे।

School Holidays in October: दिल्ली में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे?

तारीखदिनत्यौहार / अवसरस्कूल बंद
2 अक्टूबर 2025गुरुवारदशहरा (Dussehra)हाँ
7 अक्टूबर 2025मंगलवारमहर्षि वाल्मीकि जयंतीहाँ
10 अक्टूबर 2025शुक्रवारकरवा चौथ (Karwa Chauth)हाँ
18 अक्टूबर 2025शनिवारधनतेरस (Dhanteras)संभावित*
21 अक्टूबर 2025मंगलवारदिवाली (Diwali)हाँ
22 अक्टूबर 2025बुधवारगोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)हाँ
23 अक्टूबर 2025गुरुवारभाई दूज (Bhai Dooj)हाँ

UP School Holidays: उत्तर प्रदेश में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

तारीखदिनत्योहार / अवसरस्कूल बंद
1 अक्टूबर 2025बुधवारमहानवमीहाँ
2 अक्टूबर 2025गुरुवारमहात्मा गांधी जयंती, विजयदशमीहाँ
7 अक्टूबर 2025मंगलवारमहर्षि वाल्मीकि जयंतीहाँ
10 अक्टूबर 2025शुक्रवारकरवा चौथसंभवतः
13 अक्टूबर 2025सोमवारअहोई अष्टमीसंभवतः
18 अक्टूबर 2025शनिवारधनतेरससंभवतः (शनिवार)
20 अक्टूबर 2025सोमवारनरक चतुर्दशीसंभवतः
21 अक्टूबर 2025मंगलवारदीपावलीहाँ
22 अक्टूबर 2025बुधवारगोवर्धन पूजाहाँ
27 अक्टूबर 2025सोमवारहलषष्ठीसंभवतः
28 अक्टूबर 2025मंगलवारछठ पूजाहाँ (पूर्वी यूपी में विशेष रूप से)

ये भी पढ़ें:‘सिर्फ एक ग्लास पानी और फल…कुछ ऐसे रखते हैं PM Modi नवरात्रि व्रत, वर्षों से निभा रहे हैं ये नियम

Advertisement
Next Article