W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सितंबर में होने वाली है बच्चों की मौज, Navratri, Durga Puja और Eid समेत हैं प्रमुख त्योहारों की छुट्टियां

03:09 PM Sep 01, 2025 IST | Amit Kumar
सितंबर में होने वाली है बच्चों की मौज  navratri  durga puja और  eid समेत हैं प्रमुख त्योहारों की छुट्टियां
School Holidays in Sept 2025

School Holidays in Sept 2025: सितंबर का महीना हर साल की तरह इस बार भी कई खास त्योहार और पारंपरिक उत्सव लेकर आ रहा है। इस महीने देशभर में कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के चलते स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में छुट्टियाँ घोषित की जा सकती हैं। आइए जानते हैं इस महीने के प्रमुख त्योहारों और उनके अनुसार मिलने वाली छुट्टियों के बारे में।

School Holidays in Sept 2025: 4-5 सितंबर ओणम का पर्व

केरल में मनाया जाने वाला ओणम एक प्रमुख त्योहार है जो इस बार 4 सितंबर 2025 से शुरू होगा और 5 सितंबर को 'तिरुवोणम' के साथ समाप्त होगा। इन दो दिनों में केरल राज्य में स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं। अन्य राज्यों में भी स्थानीय स्तर पर छुट्टी हो सकती है।

School Holidays in Sept 2025
School Holidays in Sept 2025

List of School Holidays September: 5-6 सितंबर ईद

ईद-ए-मिलाद पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 5 और 6 सितंबर को अलग-अलग राज्यों में मनाया जाएगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि राज्यों में इस अवसर पर स्कूल और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित की जा सकती है।

School Holidays in Sept 2025

12 सितंबर: Eid के बाद का शुक्रवार

कुछ राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर में ईद के बाद आने वाले शुक्रवार को भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। इसलिए इस साल 12 सितंबर को भी छुट्टी की संभावना है।

5 सितंबर: Teacher Day

भारत में हर साल 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होते हैं, और कुछ स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी या पूरा दिन अवकाश भी हो सकता है।

School Holidays in Sept 2025

22 सितंबर से 30 सितंबर: Navratri, Durga Puja

  • इस साल नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से होगी और इसका समापन अक्टूबर के पहले सप्ताह में दशहरा के साथ होगा।
  • 29 सितंबर: इस दिन ‘महा सप्तमी’ है। पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम जैसे राज्यों में इस दिन अवकाश घोषित किया जा सकता है।
  • 30 सितंबर: ‘महाष्टमी’ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बिहार, झारखंड, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों में भी छुट्टी हो सकती है।
School Holidays in Sept 2025
School Holidays in Sept 2025

Sunday Holidays और Long Weekend

सितंबर 2025 में चार रविवार पड़ रहे हैं:

  • 7 सितंबर
  • 14 सितंबर
  • 21 सितंबर
  • 28 सितंबर

इन नियमित छुट्टियों के अलावा, यदि त्योहार वीकेंड के आसपास पड़ते हैं तो लंबा वीकेंड भी मिल सकता है, खासकर दुर्गा पूजा और ईद के समय।

यह भी पढ़ें: Betel Leaf Health Benefits: पान के पत्ते से होने वाले लाभ को जान जाएंगे, तो आज से ही खाना शुरू कर देंगे

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×