अक्टूबर में बच्चों की मौज, इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल
School Holidays October 2025: अक्टूबर माह बच्चों के लिए खुशियों का महीना है। इस माह में दशहरा से लेकर दिवाली, छठ पूजा तक मनाया जाता है। जिस वजह से स्कूल, कॉलेज बंद रहते हैं। आप यहां डेट के मुताबिक़ पूरे अक्टूबर माह की हॉलिडे की डिटेल चेक कर सकते हैं और इसी के आधार पर आप किसी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।
October School Holidays: अक्टूबर में बच्चों की मौज

बता दें कि अक्टूबर 2025 माह में गांधी जयंती, महर्षि वाल्मीकि जयंती के साथ ही दशहरा, दीपवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा जैसे त्यौहार भी मनाये जायेंगे।
डेट के मुताबिक़ माह में 1 अक्टूबर को महानवमी, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, दशहरा, सात अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, 20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, दिवाली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और 23 अक्टूबर को भाई दूज के त्योहारों पर स्कूल, कॉलेज और स्कूलों में छुट्टी रहेगी। बात दें कि ये छुट्टियां राज्य के मुताबिक़ बदल सकती हैं.
School Holidays: ये है हॉलिडे लिस्ट

Date | Day | Festival / Occasion | Type of Holiday |
---|---|---|---|
1 October | Wednesday | महानवमी (Mahanavami) | Festival Holiday |
2 October | Thursday | गांधी जयंती एवं दशहरा (Gandhi Jayanti & Dussehra) | National & Religious Holiday |
7 October | Tuesday | महर्षि वाल्मीकि जयंती (Maharishi Valmiki Jayanti) | Festival Holiday |
20 October | Monday | नरक चतुर्दशी, दीपावली (Naraka Chaturdashi & Diwali) | Major Festival Holiday |
22 October | Wednesday | गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) | Festival Holiday |
23 October | Thursday | भाई दूज (Bhai Dooj) | Festival Holiday |
27 October | Monday | हल षष्ठी / ललई छठ (Hal Sashti / Lalai Chhath) | Regional Festival Holiday |
28 October | Tuesday | छठ पूजा (Chhath Puja) | Major Regional Holiday |
School Holidays October 2025: अपने-अपने राज्यों के अनुसार चेक करें हॉलिडे लिस्ट
छात्रों को सूचित किया जाना चाहिए कि ये छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। चूँकि छठ बिहार का एक विशेष त्योहार है, इसलिए वहाँ कई दिनों की छुट्टियां होती हैं। दुर्गा पूजा भी विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मनाई जाती है। दुर्गा पूजा के कारण पश्चिम बंगाल के स्कूल 6 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। दिवाली जैसे कुछ त्योहार पूरे देश में मनाए जाते हैं, इसलिए दिवाली पर पूरे देश में छुट्टी होती है।
ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में RBI ने दिया झटका, नहीं घटेगी आपकी EMI, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं