टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

स्कूली छात्राओं ने डांस करते हुए याद किया 3 का पहाड़ा, वीडियो हुई वायरल

स्कूल के बच्चों का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है बच्चे नाचते-गाते हुए पहाड़े याद कर रहे हैं।

11:45 AM Jan 24, 2020 IST | Desk Team

स्कूल के बच्चों का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है बच्चे नाचते-गाते हुए पहाड़े याद कर रहे हैं।

स्कूल के बच्चों का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है बच्चे नाचते-गाते हुए पहाड़े याद कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। 45 सेकेंड के इस वीडियो में बच्चियां कन्नड़ भाषा में पहाड़ा याद करते हुए नाचती हुई दिख रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है अगर मैंने भी इसी तरह से पहाड़े याद किए होते तो जैसे ये कन्नड़ स्कूल के बच्चे याद कर रही हैं तो मुझे ये तो पता नहीं कि मेरी गणति अच्छी होती कि नहीं,मगर अब तक  मुझे डांस बहुत अच्छे तरीके से करना आ जाता। मैं सोच रही हूं कि यह कर्नाटक का कौन सा स्कूल है।
इस वीडियो में बच्चियों का एक ग्रुप स्कूल यूनिफॉर्म पहने दिखाई दे रहा है और यह 3 का पहाड़ा याद करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से अभी तक करीब 17,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं वीडियो को 900 से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है जबकि 200 लोगों ने इस वीडियो पर रिट्वीट किया है।
सोशल मीडिया की जनता ने इस वीडियो पर दिया ऐसा रिएक्शन…

Advertisement



Advertisement
Next Article