ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी
ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर हरियाणा में तीन दिन का राजकीय शोक
कल हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया। जिसके बाद राज्य के सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। बता दें, चौटाला के निधन पर राज्य सरकार ने एक दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। सरकार ने पूर्व सीएम के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस अलावा राज्य में कोई भी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। आज चौटाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी
हरियाणा सरकार ने इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन के बाद आज राज्य के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। बता दें, हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया, ‘मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार से 20 दिसंबर को प्राप्त फैक्स संदेश के अनुसार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के 20 दिसंबर को निधन के मद्देनजर राज्य ने 3 दिन का शोक मनाने का फैसला किया है।
ओम प्रकाश चौटाला का निधन
पूर्व सीएम चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के पार्थिव शरीर को तेजा खेड़ा लाया गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे तेजा खेड़ा में होगा। ओम प्रकाश चौटाला के भतीजे और इनेलो नेता आदित्य चौटाला ने कहा, “उनका पार्थिव शरीर फार्महाउस पर लाया गया है। कल (21 दिसंबर) सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनका पार्थिव शरीर लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।” हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।
आज 3 बजे होगा अंतिम संस्कार
ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार को यहां निधन हो गया था। इनेलो नेता का निधन हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर हुआ। हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय से प्राप्त संदेश के अनुसार, “राज्य सरकार ने इस संबंध में 20 से 22 दिसंबर तक तीन दिवसीय राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है।” राजकीय शोक की इस अवधि के दौरान पूरे हरियाणा में उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।