W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में कर्मचारियों के लिए शनिवार को खुलेंगे स्कूल

उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के कारण बंद किए गए सरकारी स्कूल वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के लिए प्रधानाध्यापकों और कर्मचारियों के लिए शनिवार को खोले जाएंगे। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

03:10 PM Feb 28, 2020 IST | Shera Rajput

इससे पहले स्कूलों को 29 फरवरी तक बंद रखने की घोषणा की गई थी। 
शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “स्कूलों को प्रधानाध्यापकों और सभी कर्मचारियों के लिए कल खोला जाएगा। स्कूल प्रबंधन समिति की एक बैठक बुलाई जाएगी जिसमें वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में बोर्ड परीक्षा और स्कूल की वार्षिक परीक्षा के संचालन के लिए अनुकूल वातावरण की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा।” 
गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में चार दिन से स्कूल बंद हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने क्षेत्र में 29 फरवरी तक बोर्ड परीक्षा टाल दी थी।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×