टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

BJP में ‘बैकबेंचर’ कहे जाने पर सिंधिया का कांग्रेस को जवाब - काश, राहुल उस समय भी इसी तरह चिंतित होते

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कहा कि काश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उस समय इतने चिंतित होते जब वह (सिंधिया) कांग्रेस में थे।

03:10 PM Mar 09, 2021 IST | Ujjwal Jain

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कहा कि काश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उस समय इतने चिंतित होते जब वह (सिंधिया) कांग्रेस में थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर मंगलवार को कहा कि काश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उस समय इतने चिंतित होते जब वह (सिंधिया) कांग्रेस में थे। 
Advertisement
दरअसल, राहुल गांधी ने भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में रहकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और उन्हें लौटकर कांग्रेस में आना होगा। 
उन्होंने कहा था, ‘‘मैंने (ज्योतिरादित्य) सिंधिया से कहा था कि आप मेहनत करिए, एक दिन मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे।’’ कांग्रेस नेता ने कटाक्ष भी किया था कि सिंधिया भाजपा में ‘बैकबेंचर’ हैं। राहुल गांधी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सिंधिया ने कहा, ‘‘काश, राहुल गांधी उस समय भी इसी तरह चिंतित होते, जब मैं कांग्रेस में था।’’ 
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच सिंधिया पिछले साल मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था, जिसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी। 
Advertisement
Next Article