Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वृश्चिक राशि वाले अपने पार्टनर से करते हैं बेइंतहा प्यार, जानिए इनसे जुडी कुछ और बातें

आप जब किसी को डेट करते हैं तो आप उस इंसान के रहन-सहन से लेकर नेचर हर किसी चीज के बारे में जानना चाहते हैं।

01:28 PM Aug 21, 2019 IST | Desk Team

आप जब किसी को डेट करते हैं तो आप उस इंसान के रहन-सहन से लेकर नेचर हर किसी चीज के बारे में जानना चाहते हैं।

आप जब किसी को डेट करते हैं तो आप उस इंसान के रहन-सहन से लेकर नेचर हर किसी चीज के बारे में जानना चाहते हैं। इसके लिए आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने पार्टनर की राशि के अनुसार भी काफी कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Advertisement
 

बता दें कि 12 राशियों में वृश्चिक राशि को सबसे ताकतवर माना जाता है। क्योंकि इस राशि के लोगों के ऊपर कई सारी जिम्मेदारी होती हैं। तो चालिए आज हम आपको वृश्चिक राशि के लोगों के नेचर के बारे में बताने वाले हैं। इसके साथ ही उन्हें डेट करने के फायदे और कुछ नुकसान के बारे में भी आपको बताएंगे।

वृश्चिक राशि वाले पार्टनर की खासियत
जिन भी लोगों की वृश्चिक राशि है ऐसे लोग काफी एनर्जेटिक और एक्टिव होते हैं। इन लोगों में हर चीज को लेकर काफी ज्यादा जुनून होता है। इतना ही नहीं इन लोगों को पता होता है कि इन्हें अपने जुनून से कैसे चीजों में जान डालनी है। लेकिन ये थोड़े इमोशनल जरूर होते हैं । इस राशि के लोग अपने पार्टनर को लेकर काफी प्रोटेक्टिव और पॉजेसिव होते हैं। कई बार इनमें जलन की भावना भी बखूबी देखी जाती है।
वृश्चिक राशि के लोग इमोशनल होने के साथ-साथ ये अपने पार्टनर से बेइंतहा मोहब्बत भी होती है। इनके पार्टनर को अगर किसी तहर का कोई नुकसान भी हो जाए तो ये पूरी दुनिया इधर से उधर करने की हिम्मत रखते हैं। कुल मिलाकर अपने पार्टनर की अच्छे से केयर करना जानते हैं। इस राशि के लोग काफी वफादार होते हैं। ये आपकी खुशी के लिए हमेशा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। 
इस राशि वाले पार्टनर की कमियां
बहुत बार जब इन्हें चीजें बुरी लगती हैं तो ये बिना कुछ कहे आपसे दूर हो जाते हैं। कभी-कभी इस राशि वाले लोगों में बदले की भावना भी जाग जाती है या फिर यूं कह लो कि ये काफी मेलोड्रामा किस्म के इंसान होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी को माफी नहीं देते हैं। 
इनमें गुस्सा बहुत होता है। इसलिए ये अपने पार्टनर को लेकर काफी अजीब सा व्यवहार करने लगते हैं। कई बार तो ये अपने पार्टनर पर ही हावी हो जाते हैं। इस राशि के लोग जल्दी से किसी पर यकीन भी नहीं करते हैं। बहुत बार तो ये चीजों को लेकर अपनी-अपनी ही चलते हैं। 
Advertisement
Next Article