टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सेबी ने 17 इकाइयों पर लगाया 94 लाख रुपये का जुर्माना

भारतीय प्रतिभूति और विनियामक बोर्ड (सेबी) ने धोखाधड़ी से व्यापार करने में संलिप्त 17 इकाइयों पर 94.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

12:31 PM Mar 31, 2019 IST | Desk Team

भारतीय प्रतिभूति और विनियामक बोर्ड (सेबी) ने धोखाधड़ी से व्यापार करने में संलिप्त 17 इकाइयों पर 94.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

नई दिल्ली : भारतीय प्रतिभूति और विनियामक बोर्ड (सेबी) ने धोखाधड़ी से व्यापार करने में संलिप्त 17 इकाइयों पर 94.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी ने अप्रैल 2015 से सितंबर 2015 अवधि की जांच में पाया कि इस दौरान बीएसई पर शेयर विकल्प श्रेणी में की गई सभी व्यापारिक गतिविधियों में से 81.38 प्रतिशत में एक समझौते के तहत ग्राहकों और प्रतिपक्षियों द्वारा खरीद और बिक्री को एक ही दिन किया गया।

Advertisement

सेबी ने शुक्रवार को एक आदेश में कहा कि इस तरह की व्यापार गतिविधियों में शामिल इकाइयों ने धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार गतिविधि रोधी नियमों (पीएफयूटीपी) का उल्लंघन किया है। इसके चलते सेबी ने मेकर्स कास्टिंग पर नौ लाख रुपये, अशोक इंवेस्टर्स ट्रस्ट पर आठ लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बाकी अन्य 15 इकाइयों पर पांच से छह लाख रुपये की श्रेणी में जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement
Next Article