Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अनिल अम्बानी को SEBI ने दी संपत्ति ज़ब्त करने की चेतावनी

05:10 AM Nov 16, 2024 IST | Samiksha Somvanshi

अनिल अंबानी को लगातार मुश्किलों का सामना करना पद रहा है, रिलायंस पॉवर के बाद अब रिलायंस की एक और कंपनी को मिला नोटिस।

Advertisement

रिलायंय पॉवर के बाद SEBI की ओर से अनिल अंबानी की रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट को नोटिस भेजा गया है।

SEBI की ओर से अनिल अंबानी की रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट को 26 करोड़ रुपए का डिमांड नोटिस भेजा गया है।

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड फंढ हेराफेरी मामले में रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट को नोटिस भेजा है।

सेबी ने इससे पहले रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट पर जुर्माना लगाया था, जिसे ना भर पाने के कारण उन्हें डिमांड नोटिस भेजा गया है।

सेबी ने चेतावनी दी कि कंपनी ने नोटिस के बाद 15 दिन में पेमेंट नहीं किया तो बैंक अकाउंट्स और बाकी संपत्ति को ज़ब्त कर लिया जाएगा।

सेबी ने डिमांड नोटिस में 15 दिन के भीतर ब्याज और वसूली लागत सहित 26 करोड़ रुपए का भुगतान करने का निर्देश दिया है।

सेबी ने RHFL धन हेराफेरी मामले में अनिल अंबानी और 24 अन्य को 5 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से बैन किया था।

Advertisement
Next Article