आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Advertisement
Seborrheic Dermatitis: त्वचा रोगों पर होने वाले लाल दाने और चकत्तों को हम कभी-कभी सामान्य समझ कर छोड़ देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्किन से जुड़ी इस गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण?
Highlights
यदि आपकी त्वचा पर लाल रंग के दाने और चकत्ते जैसे हो रहे हैं और इनमें काफी जलन भी हो रही है। तो ये एक गंभीर Seborrheic Dermatitis के संकेत हो सकते हैं। Seborrheic Dermatitis एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो काफी तेजी से फैलता है। हमारी त्वचा पर लाल रंग के दाने जैसे हो जाते हैं जो आगे चलकर घाव के रूप में बदल सकते हैं। इन दानों में काफी ज्यादा जलन और दर्द हो सकता है। यह रोग काफी तेजी से हमारी त्वचा पर बढ़ता है। Seborrheic Dermatitis हमारी त्वचा पर होने वाला एक संक्रामक रोग है, जो हमारी त्वचा को बुरी तरह प्रभावित करता है। हर्पीस होने की संभावना 40 साल से अधिक आयु वाले लोगों को होती है। इस रोग के पीछे के कारण वैरिसेला जोस्टर वायरस होता है। जिससे संक्रमण होने के कारण हमारे शरीर में लाल-लाल चकत्ते और दाने जैसे हो जाते हैं। क्योंकि यह एक संक्रामक रोग है इसलिए इसके लिए हमें अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
Seborrheic Dermatitis स्किन से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिसमें त्वचा पर पैच, सूजन या रूसी जैसी व्हाइट स्किन निकलने लगते हैं। यह ऑयली स्किन को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। यह बीमारी अधिकतक चेहरा, नाम, आइब्रो, कान,पलकें और छाती पर होती है। लेकिन यह गंभीर रूप तब लेती है, जब इसका विकराल रूप स्किन पर दिखाई देता है। यह स्किन इंफेक्शन को ट्रिगर कर सकता है. इस बीमारी में स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। इसमें दाने निकलने लगते हैं।
सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस एक तरह का स्किन इंफेक्शन होता है, जो कई कारणों से ट्रिगर हो सकता है। यह काफी ज्यादा स्ट्रेस लेने के कारण भी हो सकता है। खराब डिटर्जेंट, सॉल्वैंट्स, कैमिकल्स और साबुन के इस्तेमाल के कारण भी हो सकता है। मौसम में बदलाव के कारण भी सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस की बीमारी हो सकती है। ऐसी दवाओं के इस्तेमाल के कारण भी यह बीमारी हो सकती है. जिस दवाओं में सोरालेन और लिथियम शामिल हो।
सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस के गंभीर लक्षण शरीर में ऐसे दिखाई देते हैं, जिसमें स्किन का रंग सफेद या पीला पड़ने लगता है। साथ ही साथ पपड़ीदार और दाने निकलने लगता है, यह धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलने लगता है। अगर इसका वक्त रहते इलाज नहीं किया गया तो यह काफी ज्यादा गंभीर रूप ले लेती है।