Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान रविवार तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी

यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान रविवार तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।

06:57 AM Feb 27, 2022 IST | Shera Rajput

यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान रविवार तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।

यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दूसरी उड़ान रविवार तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। 
Advertisement

इससे पहले  यूक्रेन में फंसे अपने हजारों नागरिकों में से 219 लोगों के पहले जत्थे को भारत रोमानिया के रास्ते वापस ले आया है और अन्य लोगों को भी वापस लाने के प्रयास जारी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बातचीत में भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा उठाया था।
पहली उड़ान शाम करीब 7:50 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंची
रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से पहली उड़ान शाम करीब 7:50 बजे मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंची। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संकटग्रस्त यूक्रेन से लौटे लोगों की आगवानी की।
तीसरी उड़ान रविवार को आने की संभावना
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत बुखारेस्ट से 250 भारतीयों को लेकर आ रही दूसरी उड़ान रास्ते में है। इस उड़ान के देर रात तीन बजे नयी दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचने की संभावना है। बुडापेस्ट से तीसरी उड़ान के भी रविवार को आने की संभावना है।
भारत ने युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से अपने लोगों की वापसी का अभियान तेज कर दिया है। ऐसी सूचना है कि यूक्रेन में भारतीय अधिकारियों को अपने लोगों को पड़ोसी देशों में ले जाने में कई जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन में फिलहाल करीब 16,000 भारतीय फंसे हुए हैं।

Advertisement
Next Article