Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

15 अगस्त से पहले जम्मू में सुरक्षा सख्त की गई

NULL

06:21 PM Aug 13, 2017 IST | Desk Team

NULL

जम्मू : जम्मू क्षेत्र में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोहों का शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने प्रमुख प्रतिष्ठानों के आस पास सुरक्षा सख्त कर दी है और इसके लिए विभिन्न इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते असैन्य और सैन्य अधिकारियों की सिलसिलेवार बैठकों में सुरक्षा इंतजाम को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर मौजूद हालात को भी ध्यान में रखा गया, जहां सीमा पार से संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं पिछले तीन महीनों से रोजाना की हरकत हो गई है।

स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम शीतकालीन राजधानी जम्मू के मिनी स्टेडियम में होने का कार्यक्रम है जहां उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह द्वारा 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम है। पिछले हफ्ते जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एसडी सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न सुरक्षा उपायों को अंतिम रूप दिया था। इस बैठक में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के भी शामिल हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों ने अपने जिलों में भी सुरक्षा हालात की समीक्षा की है। जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक एसडी सिंह ने सुरक्षा इंतजाम पर संतोष जाहिर किया है और अधिकारियों से एक दूसरे के सात तालमेल बिठा कर काम करने को कहा है।

Advertisement
Advertisement
Next Article