Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

देखिये अंबानी परिवार का नया लुक

NULL

08:43 PM Sep 26, 2017 IST | Desk Team

NULL

भारत में मुकेश अंबानी ऐसा नाम बन चुका है जिसे हर कोई जानता है। अमीर से अमीर व्यक्ति हो या फिर गरीब व्यक्ति इस देश का हर आम इंसान मुकेश अंबानी को जानता है। मुकेश अंबानी को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। सारे बिजनेसमैन को लिस्ट में पीछे छोड़कर सबसे पहले नंबर पर अपना नाम लाएं हैं। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार ही हमेशा से किसी न किसी बात से सुर्खियों में बना ही होता है।

Advertisement

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी और दोनों के तीनों बच्चे सब ही अपने ग्लैमरस लाइफस्टाइल की वजह से सुर्खियों में होते ही हैं। मुकेश अंबानी और उनका पूरा परिवार बहुत ही शान और शौकत से जिंदगी को जीते हैं। मुकेश अंबानी को 35 साल हो चुके हैं काम करते हुए।

इतने सालों में सिर्फ मुकेश अंबानी का ही लुक चेंज नहीं हुआ है उनके पूरे परिवार का भी लुक चेंज हुआ है। सबके ही लुक्स में बहुत चेंज आया है। पूरा अंबानी परिवार पहले साधारण सी जिंदगी जीते थे लेकिन अब उन सबके ही जिंदगी में ग्लैमरस चेंज आ चुका है।

चलिए आपको मिलाते हैं अंबानी के पूरे परिवार से जिनके लुक्स में कितना बदलाव आ चुका है।

नीता अम्बानी

आपको जान कर हैरानी होगी की मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी एक मिडिल क्लास फैमिली से हैं। नीता को जितना गर्व है कि वह अंबानी परिवार का हिस्सा हैं उतनी ही उनमें एक मिडिल क्लास गर्ल की सारी की सारी क्वालिटीज हैं। नीता और मुकेश की शादी साल 1985 में हुर्ई थी। सब ही जानते हैं कि मुकेश और नीता की लव मैरिज थी। आज नीता चेयरपर्सन होने के साथ रेलाइन्स फाउंडेशन की फाउंडर है और रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी है। इसके अलावा आईपीएल में उनकी मुंबई इंडियन टीम भी है।

अनंत अंबानी

अनंत अम्बानी परिवार का छोटा बेटा है। बचपन में उन्हें chronic asthma हो गया था और दवाइयों की वजह से उनका वेट काफी बढ़ गया था। लेकिन हाल ही में अनंत सुर्खियों में छाए हुवे थे जिसमे उनके वजन कम करने के बारे में बताया जा रहा था। आप उनकी अभी की फोटो को पहले के मुक़ाबले देखेंगे तो आपको यकीन ही नहीं होगा। उन्होंने केवल 18 महीनो में अपनी मेहनत से 108 किलो वजन कम किया ।

आकाश अंबानी

आकाश घर में मुकेश और नीता के सबसे बड़े बेटे है। साथ ही साथ वह जिओ में चीफ ऑफ़ स्ट्रेटेजी है। पहले आकाश थोड़े मोटे थे लेकिन अब उन्हें देखने पर ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता है। उन्होंने भी खुद को फिट कर लिया है।

ईशा अंबानी

ईशा भी मुकेश और नीता अम्बानी की बेटी है। उन्होंने साइकोलॉजी से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। ईशा को जिओ के बोर्ड में डायरेक्टर्स में शामिल किया गया था। उन्होंने 2008 में फोर्बेस में अपनी नेट वर्थ की वजह से दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

मुकेश अंबानी

मुकेश अम्बानी अपने पिता धीरूभाई अम्बानी के बड़े बेटे है। उनकी माँ का नाम कोकिलाबेन है और छोटे भाई का नाम अनिल अम्बानी है। मुकेश ने बिज़नेस की शुरुवात करने के लिए बीच में ही अपनी MBA की पढ़ाई छोड़ दी थी। आज के दौर में मुकेश के कई बिज़नेस है। बीते 10 साल से अब तक अम्बानी ही भारत के सबसे अमीर इंसान है।

Advertisement
Next Article